Categories: India

India vs China : चीन की औकात में नहीं है भारत से सीधे संघर्ष में उलझना

ड्रैगन को पता है कि वो भारत से सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकता है। इसलिए तो वो ख़ुराफ़ात करता रहता है। अपनी हरकतों को इसलिए ज़िंदा रखता है ताकि उसकी चली हुई चाल एक्टिव रहे। बतादें, चीन में सेना और राजनेताओं के बीच गहरा मतभेद है।

ये इस बात से स्पष्ट होता है कि जहां चीनी सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी लद्दाख में फौजी जमावड़ा बढ़ा रही थी। वहीं दिल्ली में बैठे चीनी राजदूत सुन वीडोंग ने बीजिंग के इशारे पर सुलह सफाई की बातें शुरु कर दीं।

उनका कहना था कि, हमें कभी अपने मतभेदों को दो देशों के बीच आपसी रिश्तों से ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए और असहमतियों का समाधान बातचीत से करना चाहिए। भारत और चीन एक दूसरे के दुश्मन नहीं, बल्कि एक दूसरे के लिए अवसर हैं। चीनी राजदूत की बातें तो बेहद मनभावन हैं।

लेकिन वो अपनी फौज को क्यों नहीं समझा पा रहे हैं जो भारतीय सीमा पर अपने सैनिकों और हथियारों का जमावड़ा करने में जुटी है। ये दर्शाता है कि चीन में राजनैतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच मतभेद गहरा हो चुका है।

हालांकि इन परिस्थितियों में भारत को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरुरत है। क्योंकि चीन की सेना बिना अपने राजनीतिक नेतृत्व की अनुमति के किसी तरह की खुराफात कर सकती है। लेकिन चीन की सेना भले ही उछल रही हो।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित वहां का राजनैतिक नेतृत्व अच्छी तरह जानता है कि भारत से सीधे जंग में उलझना उनके भविष्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यही वजह है कि डोकलाम से भी चीन की फौज को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

आखिर क्यों चीन भारत से उलझना नहीं चाहता? क्या है उसकी मजबूरी? इसके पीछे के ये हैं कुछ प्रमुख कारण। भारत से लड़कर पूरी दुनिया में अकेला पड़ जाएगा चीन। चीन को अपने पड़ोसियों की तरफ से कई मोर्चे खुल जाने का डर।

चीन के सभी पड़ोसी उसकी विस्तारवादी नीति से नाराज रहते हैं।चीन के बिलकुल बगल के वियतनाम, फिलीपींस जैसे कई देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदकर उसे चीन की तरफ तैनात भी कर रखा है। चीन अच्छी तरह जानता है कि अगर उसने भारत को छेड़ने की कोशिश की, तो उसे कूटनीतिक रुप से घेर लिया जाएगा। वियतनाम, जापान, ताइवान, फिलीपींस सहित कई छोटे देश चीन से अपना हिसाब चुकाने उतर आएंगे।

ये कुछ अहम वजह हैं जिनकी वजह से चीन का दम निकला रहता है। हालांकि चाइना इतने के बावजूद भी अपनी नापाक हरक़त से बाज़ नहीं आ सकता है। अब इतने में भी लगातार नेताओं की तरफ से मतभेद आता है, जिससे सेना और नेताओं के बीच भी दिक्कतें होती हैं। अब इस पर आपकी क्या राय है कमेंट कीजिए।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago