Categories: Trending

200 किलो के किंग कॉग को दारा सिंह ने दी पटखनी , कुश्ती के साथ साथ राम भक्त हनुमान का किरदार निभाकर पूरे दुनिया में हुए मशहूर

दिग्गज कलाकार दारा सिंह का जीवन बेहद ही शानदार रहा है। उनके बारे में बहुत सारे किस्से मशहूर हैं। बतादें दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर को 1928 को हुआ था। दारा सिंह ने एक्टिंग और पहलवानी में पहचान बनाई।

उनके आगे दुनिया के बड़े-बड़े पहलवान टिक नहीं सके। दारा सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के 200 किलो के किंग कॉग जैसे पहलवान को धूल चटा कर इतिहास रचा था।

बतादें, 130 किलो के दारा सिंह ने किंग कॉन्ग को पटखनी देते हुए रिंग के बाहर ही फेंक दिया था। दारा सिंह का ये दांव हैरान कर देने वाला था। बतादें, कि दारा सिंह ने अपने करियर में करीब 500 प्रोफेशनल कुश्तियां लड़ी और सारी जीतीं।

इसमें उन्होंने कनाडा के George Gordienko, न्यूजीलैंड के John Desilva जैसे बड़े नाम के साथ कुश्ती लड़ी और उन्हें हराया।उन्होंने रुस्तम-ए-पंजाब और रुस्तम-ए-हिंद जैसे टाइल जीते। 1968 में दारा सिंह ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के अमेरिकी चैंपियन लाऊ थेज को हराया और इसके साथ ही वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए।

1983 में उन्होंने कुश्ती को अलविदा कहा। 1996 में उनका नाम रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 2003 से 2009 तक दारा सिंह राज्य सभा के सांसद भी रहे।उन्होंने 50 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। उन्हें किंग कॉन्ग और फौलाद में रोल के लिए याद किया जाता है।

दारा सिंह ने 100 से ज्यादा फिल्मों में भी काम किया। एक्टिंग की दुनिया में उन्हें सबसे ज्यादा पहचान हनुमान के रोल से मिली। दारा सिंह ने रामानंद सागर के शो रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था, जो कि अमर हो गया।

वही बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद दारा सिंह को रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में राम भक्त हनुमान का किरदार निभाने का मौका मिला और अपने इस किरदार की वजह से दारा सिंह को अपार सफलता मिली और वो घर घर में मशहूर हो गये और आज भी ज्यादातर लोग दारा सिंह को हनुमान जी के किरदार के लिए ही जानते है।

कुल मिलाकर ऐसे लोगों की वजह से ही हमारे देश का नाम ख़ूब ऊंचा हुआ है। अब आप बताओ कि आप धारा सिंह को लेकर क्या राय रखते हैं। क्योंकि धारा सिंह जैसा वीर सदियों के बाद ही पैदा होता है, इस पर आपकी कमेंट बेहद ज़रूरी है।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago