HomeFaridabad3 महीने से फरार चल रहा अवैध नशा तस्कर चढ़ा क्राइम ब्रांच...

3 महीने से फरार चल रहा अवैध नशा तस्कर चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, बुपरेनोमॉर्फिन के 29 इंजेक्शन बरामद

Published on

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने शहर में अवैध दुर्घटना नशे की तस्करी और शिकंजा कसने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने 3 महीने से फरार चल रहे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कपिल उर्फ भालू है जो फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। 3 महीने पहले दिनांक 14 जून 2021 को आरोपी पुलिस को देखकर नशे के इंजेक्शन सड़क पर फेंक कर भाग गया था और तब से पुलिस से बचने के लिए छुप कर रह रहा था।

3 महीने से फरार चल रहा अवैध नशा तस्कर चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, बुपरेनोमॉर्फिन के 29 इंजेक्शन बरामद

उस वक्त आरोपी द्वारा फेंके गए बुपरेनोमॉर्फिन के इंजेक्शन पुलिस द्वारा बरामद किए गए थे जिनकी संख्या 29 थी। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को कल डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी सौरव से इंजेक्शन लेकर आया था। आरोपी ने बताया की ब्लैक में यह इंजेक्शन लगभग ₹120 में मिलता है और नशेड़ी इसे ₹300 की कीमत तक खरीद लेते हैं। आरोपी के पिता की मृत्यु हो चुकी है और आरोपी दूध बेचने का कार्य करता था जो पैसों के लालच के चलते उसने अवैध नशा तस्करी करनी शुरू कर दी।

3 महीने से फरार चल रहा अवैध नशा तस्कर चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, बुपरेनोमॉर्फिन के 29 इंजेक्शन बरामद

पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है और इसके साथी को भी पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this