HomePress Releaseकिसानों को राहत, जलभराव से फसल बचाने के लिए डिप्टी सीएम ने...

किसानों को राहत, जलभराव से फसल बचाने के लिए डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

Published on

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार जिला के उपायुक्त को निर्देश दिए है कि जिला के जिन-जिन गांवों में बेमौसमी बारिश व ड्रेन के ओवरफ्लो होने से फसलों में पानी ठहरा हुआ है उस क्षेत्र का दौरा करके रिपोर्ट बनाकर भेजें।

डिप्टी सीएम, जिनके पास आपदा एवं प्रबंधन विभाग का प्रभार भी है, से मंगलवार को हिसार जिला के गांव उगालन, पेटवाड़, गुराणा, सीसर खरबला आदि गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और बताया कि उनके गांवों के किसानों के खेतों में हाल ही में ज्यादा बारिश होने से फसलों में पानी ठहरा हुआ है जिससे फसलें खराब होने की स्थिति में हैं।

किसानों को राहत, जलभराव से फसल बचाने के लिए डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

उगालन गांव की पंचायत ने बताया कि उनके गांवों में ड्रेन के ओवरफ्लो होने के कारण भी काफी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, अगर पानी की निकासी नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान होगा।दुष्यंत चौटाला ने किसानों की समस्या को ध्यान से सुना और हिसार जिला उपायुक्त को तुरंत निर्देश दिए कि वे अपने अधिकारियों के साथ जलभराव व पानी ठहराव वाले क्षेत्रों का दौरा करें तथा रिपोर्ट बनाकर जल्द भेजें।

किसानों को राहत, जलभराव से फसल बचाने के लिए डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों से बारिश के रुके हुए पानी को निकालने के लिए बेशक अतिरिक्त मोटरें लगानी पड़े, यथाशीघ्र पानी की निकासी की जानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर हरियाणा के किसी जिला में मोटर नहीं है तो पंजाब, दिल्ली या अन्य स्थान से मोटर लाकर इस क्षेत्र के पानी की निकासी की जाए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this