Categories: IndiaTrending

अनोखी प्रेम कहानी: साल में 3 बार रचाई शादी, वरमाला के एक दिन पहले लड़की बोली- पति ने किया रेप

इन दिनों देशभर में शादियों का सिजन जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में कई बार अजीबो-गरीब मामले भी देखने को मिल जाते हैं। अब मध्य प्रदेश के हरदा शहर में रहने वाले इस कपल को ही देख लीजिए। इस दंपति ने एक साल में तीन बार शादी रचा ली। हैरत की बात ये है कि शादी के एक दिन पहले ही पत्नी ने पति के ऊपर बलात्कार का आरोप मढ़ा था। चलिए इस अजीब लव स्टोरी को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

दरअसल हरदा खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अमित साहू एक लड़की के साथ एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बीते रविवार लड़की पुलिस स्टेशन गई और उसने अमित के ऊपर रेप करने का आरोप लगा दिया।

लड़की ने ये भी कहा कि मैं गर्भवती हो गई थी लेकिन अमित ने मेरा गर्भपात करवा दिया। जब शिकायत मिलने पर पुलिस अमित को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने अपनी और युवती की शादी के सारे सबूत दिखा दिए।

लिखवाई झूठी रिपोर्ट

बाद में पुलिस को पता चला कि लड़की ने आपसी विवाद से नाराज होकर पति के खिलाफ जूठी रेप की शिकायत दर्ज कारवाई थी। ऐसे में पुलिस ने पति पत्नी को कई देर तक समझाईश दी।

दोनों में कोई विवाद न बड़े इसलिए पुलिस स्टेशन में ही दोनों की शादी भी करवा दी। अंत में जांच अधिकारी सीताराम पटेल ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।

उधर अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने गुस्से में आकार उसके खिलाफ झूठी शिकायत की थी। दरअसल वह घर की चाबी लेकर ऑफिस चल गया था।

चाबी नहीं मिली तो शिकायत लिखवा दी

बाद में उसने ऑफिस से चाबी घर भेजी भी थी लेकिन वह लड़की को मिल नहीं पाई थी। बस इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया और लड़की ने शिकायत लिखवा दी।

अमित के अनुसार वह पहले दो बार शादी कर चुके थे लेकिन हिंदू रीति रिवाज से शादी नहीं हुई थी। उनकी पहली शादी 27 जुलाई को स्टाम्प के माध्यम से हुई थी। वहीं दूसरी शादी 9 सितंबर को हरदा एसडीएम कोर्ट में लव मैरिज के रूप में हुई। इसके बाद रविवार को पुलिस स्टेशन में दोनों की तीसरी शादी हुई।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago