HomePress Releaseस्वच्छता को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर साझा...

स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर साझा किए विचार

Published on

फरीदाबाद, 30 सितंबर: अब मानव रचना और नगर निगम फरीदाबाद मिलकर फरीदाबाद को स्वच्छ बनाएंगे। इसे लेकर फरीदाबाद के निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, कि मानव रचना शैक्षणिक संस्थान शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए काफी अच्छा कार्य करता रहा है।

अब नगर निगम और मानव रचना मिलकर फरीदाबाद के लोगों को जागरूक करेंगे और फरीदाबाद को स्वच्छ और हरित बनाएंगे।

स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर साझा किए विचार

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मानव रचना, नगर निगम का सीएसआर पार्टनर है। उन्होंने उम्मीद जताई, एमसीएफ द्वारा दिए गए ‘स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ घर’ के नारे को सफल बनाया जाएगा।

मानव रचना के डीजी डॉ. एनसी वधवा ने बताया, कि नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 32 मानव रचना को सौंपा गया था, लेकिन एमसीएफ के हर वार्ड को साफ बनाने और इसे सफल बनाने के लिए हमने स्वेच्छा से पूरे फरीदाबाद को जागरूक करने का निर्णय लिया।

स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर साझा किए विचार

इसके तहत फरीदाबाद के कुल एक हजार प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को अलग-अलग जोन में बांटकर कार्यक्रम किए जाएंगे। यह कार्यक्रम आने वाली चार अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

इसमें हर स्कूल के दो शिक्षक और पांच छात्र हिस्सा लेंगे और अपने-अपने इलाके में ईको वायरियर की भूमिका निभाएंगे।

स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर साझा किए विचार

यहाँ आयोजित होंगे कार्यक्रम

4 अक्टूबर 2021- सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 14

5 अक्टूबर 2021 – सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक, अरावली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 85, ग्रेटर फरीदाबाद

6 अक्टूबर 2021 – सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, बल्लभगढ़

7 अक्टूबर 2021 – सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 49

स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर साझा किए विचार

8 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक अरावली हिल्स स्थित मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में स्थायी सामुदायिक जीवन (sustainable community living) पर वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वीपी डॉ. अमित भल्ला, रेडियो मानव रचना की डायरेक्टर डॉ. गुरजीत चावला, आरजे भावना शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this