Categories: Featured

नवजात बेटी को एक बार कलेजे से लगाना चाहती थी मां, Video कॉल पर बात करते करते ही हो गई मौत

कई परिवारों की खुशियों को महामारी ने तबाह किया है। कई घर उजड़ चुके हैं। महामारी के इस समय में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं दुनियाभर में करोड़ों इसके संक्रमित हैं। महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के चलते कई लोग बेघर और बेरोजगार हुए हैं तो तमाम अपने करीबियों को खो चुके हैं। ऐसे ही एक मामले में हाल ही में एक परिवार में महामारी के कारण उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब नवजात को जन्म देने के कुछ दिन बाद ही उसकी मां चल बसी।

माँ के लिए उसके बच्चे ही सबकुछ होते हैं। महामारी ने माँ – बाप से लेकर बच्चों तक किसी को नहीं बख्शा है। अमेरिका की रहने वाली वनेसा कार्डेनस गोंजालेज के परिवार में हाल ही एक नवजात की किलकारियां गूंजी थीं। वनेसा ने 9 नवंबर को एक स्‍वस्‍थ बच्ची को जन्म दिया था।

नवजात बेटी को एक बार कलेजे से लगाना चाहती थी मां, Video कॉल पर बात करते करते ही हो गई मौत

पूरे परिवार में इस बच्ची को लेकर खुशियों का माहौल था। कोई जानता नहीं था कि यह ख़ुशी का माहौल मातम में बदलने वाला है। जन्म के 5 दिन बाद उसकी मां वनेसा पॉजिटिव पाई गईं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान वह वायरस की चपेट में आ गई थीं बनेसा। नवजात के साथ अपने दो बेटों को भी छोड़ गई हैं। मौत से पहले वनेसा ने अपनी नन्हीं बेटी का चेहरा वीडियो कॉल पर देखा था।

महामारी के चलते बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है। इस वायरस की वैक्सीन मार्केट में आ गई है लेकिन हर देश या हर व्यक्ति को ये फलहाल उपलब्ध नहीं हुई है। संक्रमित होने के बाद डॉक्टरों ने वनेसा को उनकी बेटी से अलग कर दिया था ताकि नवजात संक्रमण का शिकार न हो। मां की मौत के बाद उनके पति अलफांसों बच्ची का ख्याल रख रहे हैं।

महामारी की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई बार तो हमे कोई ऐसा वाक्या सुनने को मिल जाता है जिससे आँखें नम हो जाती है। वनेसा को उम्मीद थी कि वह जल्द ही महामारी की जंग जीत जाएंगी और बेटी को गले से लगाएंगी। उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago