Categories: Education

हरियाणा सरकार से मिली सिटेट को मान्यता तो डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को लगा बड़ा झटका

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को विवाह के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ महावीर सिंह द्वारा डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को बड़ा झटका देते हुए एचटेट और एस्टेट को मान्यता प्रदान की है इसके बाद से ही पात्र शिक्षकों में आशा निराशा देखी जा सकती हैं दरअसल इस फैसले के बाद अब प्रदेश में अब प्रदेश में सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास युवा भी जेबीटी, पीआरटी व टीजीटी नियुक्त हो सकेंगे।

इसके अतरिक्त विभाग ने सीटेट को एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) और एसटेट (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) के समान मान्यता दे दी है। इससे शिक्षा विभाग की भर्तियों में प्रदेश के युवाओं के लिए प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी।

हरियाणा सरकार से मिली सिटेट को मान्यता तो डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों को लगा बड़ा झटका

हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा वत्स ने कहा कि ताजा फैसले से प्रदेश के हजारों एचटेट-एसटेट पास युवा सड़कों पर आने को मजबूर होंगे। चूंकि, 7-8 साल से ये परीक्षा पास करते आ रहे युवाओं को अब तक जेबीटी, टीजीटी पदों पर नियुक्ति नहीं मिली है। सीटेट को प्रदेश में मान्यता देने से बेरोजगार पात्र युवा पिछड़ जाएंगे। हरियाणा सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली केंद्रीय नियुक्तियों में एचटेट-एसटेट को मान्यता दिलानी चाहिए। 2009 से 2020 तक उन्होंने पात्र अध्यापकों की लड़ाई प्रदेश में लगातार लड़ी है।

वैसे तो बीते छह सितंबर को ही यह निर्णय ले लिया था, जिसे 29 सितंबर से लागू माना जाएगा। अब तक सीटेट पास युवा प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और टीजीटी पदों की भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे।

विभाग के ताजा फैसले के बाद इनके लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता खुल गया है। इससे प्रदेश के एचटेट-एसटेट पास पात्र अध्यापकों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। चूंकि, प्रदेश सरकार पहले ही जेबीटी भर्ती से किनारा कर चुकी है। जेबीटी, पीआरटी के पद स्कूलों में सरप्लस हैं। इसलिए लंबे समय तक दोनों श्रेणी के पदों पर सरकारी भर्ती संभव नहीं है।

टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के पद भी बड़ी संख्या में खाली नहीं है। जो पद खाली हैं, उन पर बड़ी भर्ती फिलहाल नहीं होने वाली है। अगर सरकार भर्ती निकालती है तो सीटेट पास हजारों युवाओं के उसमें शामिल होने से प्रदेश के पात्र शिक्षकों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जिससे प्रदेश के अधिक युवा नौकरी पाने से वंचित रहे सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago