Categories: Featured

पति से की ताजमहल जाने की जिद फिर कर दी हत्या, इस फोटो को देख पुलिस किया पत्नी को गिरफ्तार

पति – पत्नी के रिश्ते में अक्सर देखा गया है कि खटास आ जाती है। कई बार यह खटास इतनी बढ़ जाती है कि खून तक करना पड़ जाता है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के नजदीक एक युवक का शव मिला। पुलिस ने इसकी शिनाख्त करते हुए घटना का खुलासा कर दिया।

महिला ने पहले पति से जिद की कि वो उसे ताजमहल दिखाने के लिए लेकर जाएं। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। पत्नी ने ताजमहल देखने के बहाने खूनी साजिश रची थी। पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर आगरा से लौटते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया था। युवक की पहचान मृतक के बैग से मिली तस्वीर से की गई थी। पुलिस ने इसके बाद आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।

पति से की ताजमहल जाने की जिद फिर कर दी हत्या, इस फोटो को देख पुलिस किया पत्नी को गिरफ्तार

पति ने पत्नी की जिद को मान लिया और उसे ताजमहल लेकर गया। लेकिन उसे नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है? राया कट के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसकी उसके सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीश चंद के नेतृत्व में टीम बनाई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र भरत सिंह निवासी सेवली के रूप में हुई थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि यह एक प्रेम प्रसंग का मामला है।

ताजमहल देखने के बाद जब ये दोनों घर वापस लौटे, तो रास्ते में ही पत्नी ने पति की हत्या कर दी और उसका शव यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। इस मामले को लेकर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि, युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी पूनम और संदीप पुत्र महावीर निवासी गोराला टप्पल को गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप पूनम का प्रेमी है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए पूनम ने हत्या की साजिश रची थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। अगले दिन पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर शव होने की जानकारी मिली और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago