कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया साथ ही सेक्टर 3 बल्लभगढ़ में पक्षियों के लिए बनाए गए दाना पानी पार्क में  पौधारोपण किया

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा आज बल्लभगढ़ विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया, वहीं सेक्टर 3 बल्लभगढ़ में पक्षियों के लिए बनाए गए दाना पानी पार्क में  पौधारोपण किया और कहा कि भविष्य में यह पार्क पूरे फरीदाबाद में पक्षी प्रेमियों के लिए बहुत ही सुंदर जगह होगी जहां वे पक्षियों को दाना पानी डालकर पुण्य कमा सकेंगे।

कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया साथ ही सेक्टर 3 बल्लभगढ़ में पक्षियों के लिए बनाए गए दाना पानी पार्क में  पौधारोपण किया



आज सुबह हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी पहुंचे जहां उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद दीप प्रज्वलन किया और वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिवाली तक बल्लभगढ़ फरीदाबाद के लोगों को वैक्सीनेशन लगाकर सुरक्षित किया जा सके उसी को देखते हुए शहर में लगातार जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि लगभग 90% शहरवासियों को वैक्सीनेशन लग चुकी है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहां की इस धरती पर सभी को खाने-पीने और रहने का अधिकार उन्होंने कहा कि पक्षियों को दाना पानी डालने के लिए एक ऐसा स्थान नहीं था जहां कोई भी जाकर पक्षियों को दाना डाल सके, इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने इस पार्क का निर्माण कराकर इसका नाम दाना पानी पार्क रखा है। इस पार्क में 200 पौधे लगाए गए है जिनमे  बड़,पीपल, गूलर, नीम, आमला जामुन जैसे पौधे लगाए गए है। 



इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, फारेस्ट रेंज ऑफिसर रविन्द्र सिंह,ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर हेमराज, विनोद गोस्वामी, योगेश शर्मा, गुरदेव सिंह,जसवीर सिंह, हरमीत कोर सहित सेक्टरवासी और कालोनीवासी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago