Categories: Featured

49 साल बाद पत्नी को मिली पति की ज़िंदा होने की खबर, 1971 के जंग में पाकिस्तान ने किया था अरेस्ट

49 साल यह बहुत ही लम्बा समय होता है एक वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए। जालंधर की 75 साल की सत्या देवी को 49 साल बाद बड़ी खुशखबरी मिली है। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद अब राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर उन्हें जानकारी दी गई है कि उनके पति मंगल सिंह जिंदा हैं और पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद है।

राष्ट्रपति कार्यालय से उन्हें लिखित में बताया गया हैं की उनका पति जिन्दा हैं और पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। मंगल सिंह को 1971 की जंग के दौरान पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद से ही सत्या का हर दिन अपने पति के इंतजार में बीता है।

49 साल बाद पत्नी को मिली पति की ज़िंदा होने की खबर, 1971 के जंग में पाकिस्तान ने किया था अरेस्ट

जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो पहले उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। खुशखबरी मिलने के बाद उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद बंधी है कि पाकिस्तान की जेल से उनके पति की रिहाई होगी और हम उनसे मिल सकेंगे। 1971 की जंग के दौरान जिस समय पाकिस्तानी सेना ने मंगल सिंह को गिरफ्तार किया था उस समय मंगल की उम्र महज 27 साल थी। उस समय सत्या की गोद में दो छोटे-छोटे बच्चे थे। बड़े बेटे की उम्र 3 साल जबकि दूसरे बेटे की उम्र 2 साल थी।

उन्होंने अपने पति की जानकारी हासिल करने के लिए खूब संघर्ष किया और भारत सरकार को कई पत्र भेजे। त्या ने पति के इंतजार में करीब 5 दशक गुजार दिए। उनका कहना है कि बच्चों का पालन पोषण करने में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने पति के इंतजार की उम्मीद भी कभी नहीं छोड़ी और लगातार इस बाबत भारत सरकार को चिट्ठी लिखती रहीं।

उनकी कोशिशों ने रंग दिखाया और अब उन्हें राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से पति के जिंदा होने की सूचना दी गई है। उनके पति के पाक की जेल में बंद होने की जानकारी के साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकार से बात करके मंगल सिंह की रिहाई के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago