Categories: Government

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बकाया बिल जमा कराने पर सरचार्ज होगा माफ

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राज्य के लोगों की सुविधा के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सरचार्ज माफी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने बकाया बिल की पूरी मूल राशि एकमुश्त या किस्तों में जमा करवाकर अपना नया कनेक्शन ले सकते है। यह योजना 30 नवम्बर, 2021 तक लागू रहेगी।


रणजीत सिंह ने कहा कि महामारी की पहली और दूसरी लहर ने लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने उपभोक्ताओं को रियायत देने के लिए इस योजना को शुरू की है। इससे घरेलू, कृषि, एचटी और एलटी (औद्योगिक एवं गैर घरेलू) श्रेणियों के उपभोक्ता तथा बिल की अदायगी समय पर न करने के कारण जिन उपभोक्ताओं के 30 जून तक बिजली कनेक्शन काटे गए थे वे उपभोक्ता इससे लाभ उठा सकेंगे।

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बकाया बिल जमा कराने पर सरचार्ज होगा माफ

ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा मूल राशि एकमुश्त भरने पर निगम द्वारा बकाया बिल का संपूर्ण सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा।बिजली मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता अपनी मूल राशि का मात्र 25 प्रतिशत जमा करवाकर भी इस योजना का लाभ उठा सकता है तथा बकाया राशि 6 किस्तों में जमा करवा सकते हैं। इसके साथ संपूर्ण मूल राशि जमा होने पर 30 जून, 2021 तक का सारा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षत्रों में यह योजना केवल उन गांवों के उपभोक्ताओं पर लागू होगी जिन गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना लागू है या जिन पंचायतों ने प्रस्ताव के माध्यम से म्हारा गांव जगमग गांव योजना के कार्यान्वयन के लिए सहमति दे रखी है।


श्री सिंह ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के मामले न्यायालय में विचाराधीन है वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा केस वापिस लेने पर ही योजना का लाभ लिया जा सकता है। निगम द्वारा इस संबंध मं सेल्स सर्कुलर जारी कर दिया गया है उपभोक्ता निगम की वेबसाइट के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago