Categories: Uncategorized

हरियाणावासियों को एक बार फिर रुलाएगा प्याज, टमाटर भी कतार में, पिछले सप्ताह इतनी थी कीमतें

हर घर की रसोई में टमाटर व प्याज आम जरूरत की सब्जियों में शामिल है। लगभग सभी सब्जियों में प्याज व टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हर कोई सब्जियों में प्याज व टमाटर को पसंद करते हैं। लेकिन प्याज व टमाटर की कीमतें अब लोगों का स्वाद बिगाड़ने वाली हैं।

बता दें कि टमाटर की कीमतों में तीन गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। वहीं पिछले सप्ताहभर में प्याज की कीमतों में भी 7-8 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका असर अब रसोई के बजट पर भी पड़ेगा।

हरियाणावासियों को एक बार फिर रुलाएगा प्याज, टमाटर भी कतार में, पिछले सप्ताह इतनी थी कीमतें

अगर कीमतों में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो प्याज व टमाटर रसोई से गायब ही होते दिखाई देंगे।

पिछले एक सप्ताह के दौरान प्याज व टमाटर की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ेगा। पिछले सप्ताह जहां टमाटर 12-13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थोक में बिकता था, अब इसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

पिछले सप्ताह इतनी थी प्याज की कीमत

वहीं प्याज की बात करें तो जो प्याज पिछले सप्ताह 20-21 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहा था अब उसकी कीमत 27-28 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

अन्य सब्जियों में भी आया उछाल

माना जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बरसात व डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से प्याज–टमाटर में यह उछाल आया है। इसका असर केवल प्याज–टमाटर पर नहीं बल्कि अन्य सब्जियों पर भी देखा जा सकता है।

बरसात ने भी किया प्रभावित

माना जा रहा है कि सितंबर माह में हुई बरसात के कारण प्याज व टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। साथ ही यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। जिससे इनकी कीमतों में इतना उछाल आया है।

पेट्रोल–डीजल का भी पड़ा असर

वहीं पेट्रोल–डीजल की कीमतों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण ट्रक आदि वाहनों के किराये में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका सीधा असर सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

बिगड़ने वाला है रसोई का बजट

केवल प्याज व टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सब्जियों की कीमतें भी बढ़ रही है। जिसका असर आमजन की जेब पर पड़ने वाला है। जिससे उनके रसोई का बजट बिगड़ने वाला है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago