Categories: Uncategorized

इस योजना के लाभार्थियों को बांटा गया मुफ्त अनाज, अधिकारियों को दी यह सलाह

चण्डीगढ़, 3 अक्टूबर – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र परिवार के व्यक्ति को इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्यान्वयन से जुड़े विभागीय अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

यह आवश्यक दिशा-निर्देश ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फरीदाबाद में आयोजित अन्न वितरण कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस योजना के लाभार्थियों को बांटा गया मुफ्त अनाज, अधिकारियों को दी यह सलाह

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना केन्द्र की विभिन्न प्रकार की योजनाओं में से एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके सफल कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा काफी मात्रा में धनराशि आवंटित की है।

प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दायित्व जिला आपूर्ति एवं नियन्त्रक अधिकारियों को सौंपा गया है। जिसका लाभ आमजन तक अधिक से अधिक पहुँचे। इसलिए अधिकारी अपने इस दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करें ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ देश के करोड़ों लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। यदि पात्र परिवार का कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहता है, तो वह योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ दीपावली तक बढ़ाया गया है।

उन्होंने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त पीएम किसान योजना, मनरेगा, जन धन अकाउंट, डिस्ट्रिक्ट मिनिरल्स फंड वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को आर्थिक सहायता जैसे विषयों पर भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago