Categories: Press Release

उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री का तोहफा, इन स्थानों पर होगा 68 हर हित स्टोर का उद्घाटन

चंडीगढ़- हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज की ओर से प्रदेश में 68 हर हित स्टोर खोले जा रहे हैं जिनका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7 अक्टूबर को एक ही दिन में चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद ने बताया कि 7 अक्टूबर वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सभी जिलों में 68 हर हित स्टोर का ऑनलाइन माध्यम से चंडीगढ़ से उद्घाटन करेंगे। गुरूग्राम जिला में उस दिन 7 हर हित स्टोर खोले जाएंगे।

उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री का तोहफा, इन स्थानों पर होगा 68 हर हित स्टोर का उद्घाटन

पूरे प्रदेश में खोले जाने वाले 68 हर हित स्टोर की विस्तार से जानकारी देते हुए दौलताबाद ने बताया कि रेवाड़ी जिला में 8, जींद में 6, भिवानी, हिसार, कैथल जिलों में 5-5, रोहतक व यमुनानगर में 4-4, चरखी दादरी, पलवल, सोनीपत में 3 स्टोर, पंचकूला ,मेवात, महेन्द्रगढ़, कुरूक्षेत्र तथा अंबाला में 2-2 और फतेहाबाद, फरीदाबाद, करनाल, झज्जर, पानीपत में 1-1 स्टोर खोला जाएगा। सिरसा में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण वहां के स्टोर बाद में खोले जाएंगे ।

हर हित स्टोर योजना की अवधारणा के बारे में जानकारी देते हुए राकेश दौलताबाद ने बताया कि गांव के लोगों को जरूरत की हर चीज गांव में उपलब्ध हो सके और ग्रामीण अंचल में रोजगार के नए अवसर पैदा हों, इसके लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड सभी जिलों में हर हित स्टोर खोल रहा है।

इसके लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर हित रिटेल विस्तार परियोजना इस वर्ष 2 अगस्त को शुरू की थी। परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 22 जिलों में लगभग 2 हजार हर हित स्टोर खोलने की योजना है जिससे प्रदेश के युवाओं को ना केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उनमें उद्यमशीलता का जज्बा पैदा होगा।

राकेश दौलताबाद के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 1500 और शहरी क्षेत्र में 500 ऐसे स्टोर खोलने की योजना है। उन्होंने बताया कि हर हित स्टोर पर प्रतिदिन की आवश्यकता का किरयाना का सामान उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिसमें सरकारी कॉपरेटिव संस्थाओं अथवा संगठनों जैसे- नैफेड, हैफेड, वीटा आदि, एफपीओ, नेशनल ब्रांड, एफएमसीजी कंपनियों तथा एमएसएमई इकाईयों के उत्पाद शामिल होंगे।

ये स्टोर केवल हरियाणा के निवासियों को ही अलॉट किए जा रहे हैं। इसके लिए गुरूग्राम, करनाल तथा हिसार में मास्टर वेयरहाउस का प्रबंध किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago