इतने करोड़ की सपत्ति छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत, जमीन ही नहीं चांद पर भी लिया था प्लॉट

इतने करोड़ की सपत्ति छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत :- सुशांत सिंह राजपूत केवल एक अच्छे कलाकार ही नही पर बहुत अच्छे इंसान भी थे। पर सुशांत ने 14 जून को आत्महत्या करके अपने प्रियजनों को हमेशा हमेशा के किए अलविदा कह दिया। सुशांत के अंदर सिर्फ एक्टिंग का हुनर नही था पर डांस और पढ़ाई मे भी बहुत अच्छे थे। उन्हें क्रिकेट व अंतरिक्ष मे भी बहुत दिलचस्पी थी।

अधिकतर लोगों को यह लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या आर्थिक तंगी के कारण की है पर इस आत्महत्या का कारण धन से नही था। सुशांत सिंह राजपूत को धन की कोई कमी नही थी।

इतने करोड़ की सपत्ति छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत
इतने करोड़ की सपत्ति छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत

59 करोड़ की संपति

सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती के साथ एक घर किराये पर लिया था जिसका एक महीना का किराया 4.5 लाख रुपया था। सुशांत ने छोटी आयु मे इतनी सफलता प्राप्त कर ली थी कि उनके पास 59 करोड़ की कुल संपति एकत्रित होगयी थी।

एक फ़िल्म की फीस

सुशांत सिंह राजपूत हर फिल्म के लिए 5-7 करोड़ रुपये लेते थे। सूत्रों के अनुसार यह भी माना जाता है कि छिछोरे फ़िल्म के बाद सुशांत की फीस बढ़ने वाली थी।

इतने करोड़ की सपत्ति छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत

करोड़ की सपत्ति व क़ीमती वस्तु

प्रॉपर्टी के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के पास गाड़ी का भी अच्छा कलेक्शन था जिसमे एक स्पोर्ट्स कार मैसेराटी थी जिसकी कीमत भारत मे लगभग 1.63 करोड़ है और एक एसयूवी भी थी जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपये थी। इसके साथ साथ सुशांत को बाइक का भी शॉक था और उनके पास BMW की बाइक भी थी जिसकी कीमत 25-30 लाख थी।

अंतरिक्ष मे रुचि

सुशांत सिंह राजपूत की अंतरिक्ष मे रुचि किसी लत से कम नही थी। उन्हें अंतरिक्ष को परखने मे इतना आनंद आता था कि उसके लिए उन्होंने एक टेलिस्कोप भी ख़रीद लिया था जो कम से कम 8-10 लाख रुपये का था और इसी टेलेस्कोप को वो अपने साथ शूटिंग पर भी ले जाते थे।

चांद पर प्रॉपर्टी

सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष मे बहुत दिलचस्पी थी और उसी दिशा मे चल कर उन्होंने चांद पर “सी ऑफ मोस्कोवि” नाम के इलाके मे एक छोटा सा टुकड़ा खरीदा था। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लूनर लैंड्स से करवाई थी।

इन सब के साथ सुशांत सामाजिक कार्यों में भी बहुत आगे रहते थे, केरल में आयी बाढ़ आपदा के समय इन्होंने अच्छी ख़ासी राशि दान की थी।

Written by – हर्ष दत्त

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago