ले जन्म कोख से तेरी मैं दशरथ नंदन कहलाऊंगा, मिटा कर वंश असुरों का तेरी कीर्ति बढ़ाऊंगा,विजय रामलीला कमेटी, मार्किट नंबर 1 में कल देर रात तक चला कार्यक्रम

विजय रामलीला कमेटी, मार्किट नंबर 1 में कल देर रात तक चला कार्यक्रम, राम नाम की धुन के आगे करोना का खौफ गायब सा दिखाई पड़ा। मंच पर माइक संभाले चेयरमैन सुनील कपूर ने कहा राम नाम की डोज़ मैं ला रहा हूँ वैक्सीन के दोनों डोज़ आप लाओ और आओ मिलकर श्री राम का गुणगान करें। पहले दृश्य में श्री हरि विष्णु माता कौशल्या के स्वप्न में आते हैं और उन्हें विराट रूप में दर्शन देकर उनके गर्भ में स्थान मागंते दिखाई पड़े। कमेटी द्वारा तैयार किया भव्य विराट रूप का आकर्षण देखते बनता था।

ले जन्म कोख से तेरी मैं दशरथ नंदन कहलाऊंगा, मिटा कर वंश असुरों का तेरी कीर्ति बढ़ाऊंगा,विजय रामलीला कमेटी, मार्किट नंबर 1 में कल देर रात तक चला कार्यक्रम

विष्णु की भूमिका में कमेटी के महा सचिव सौरभ और कौशल्या बने मनोज शर्मा ने मनभावने प्रदर्शन से उमड़े जन समुदाय का दिल जीत लिया। विष्णु ने माता कौशल्या से कहा “ले जन्म कोख से तेरी मैं दशरथ नंदन कहलाऊंगा, मिटा कर वंश असुरों का तेरी कीर्ति बढ़ाऊंगा”। इसी दृश्य के बाद भगवान राम सहित अन्य तीनों भाइयों के जन्म की खुशियाँ मनाई गयी, वहां दूसरी और रावण के असुरों ने ऋषि विश्वामित्र (वैभव लड़ोइया) को वन छोड़ने पर विवश कर दिया ।

विश्वामित्र ने दशरथ (तरुण भाटिया) के दरबार में जाकर राम और लक्ष्मण की मांग रखी जिसे पहले तो दशरथ ने पूरा करने से इंकार किया पर बाद में कुलगुरु वशिष्ठ (लखन वर्मा) के आग्रह पर राम लक्ष्मण दे दिए। वैभव का अभिनय विश्वामित्र के किरदार को बखूबी पूरा करता दिखा और फिर आया वो दृश्य जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था – महा राक्षसी तड़का का वध और उसपर पंजाबी भाषा में किया गया स्यापा। विजय रामलीला का यह प्रसंग पिछले 2 दशक से इतना मशहूर है की लोगों का अम्बार उमड़ पड़ता है इसे देखने।

पंडित रघुनाथ शर्मा के गुदगुदाते टप्पों से मैदान में मौजूद हर दर्शक हसी से लोट पोट होता रहा। अंत में राम लक्ष्मण व सीता बड़े होते दिखाई दिए। सीता ने धनुष उठाया और राजा जनक ने स्वयंवर का एलान किया। आज इस मंच पर होगा सीता स्वयंवर।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago