Categories: Featured

OMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो ‘लोहा’, डॉक्टर्स ने कहा…

इस दुनिया में कुछ भी कभी भी हो सकता है। खाने की अगर बात करें तो लोगों को अलग-अलग प्रकार की डिश खाना पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो डिप्रेशन में आकर या किसी अन्य बीमारी के चलते कुछ भी खाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ लिथुआनिया के रहने वाले एक शख्स ने भी किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स को स्नैक्स की तरह लोहे की कील खाने का शौक था।

मरीज का इलाज करते वक्त डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जब उसके पेट में समस्या बढ़ी, तो ऑपरेशन करवाना पड़ा. लेकिन सर्जरी के दौरान पेट से एक किलो लोहा निकालते हुए डॉक्टर भी हैरान रह गए।

OMG: ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट से निकाला गया 1 किलो 'लोहा', डॉक्टर्स ने कहा...

कई लोग क्षेत्र के हिसाब से भी व्यंजन पसंद करते हैं। पर क्या आप ये अंदाजा भी लगा सकते हैं कि कोई शख्स लोहा भी खाता होगा। शख्स लिथुआनिया का रहने वाला है। हाल ही में उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। जिसके बाद उसे फौरन क्लाइपेडा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब उसके पेट का एक्स-रे किया, तो वे हैरान रह गए।

पहली बार देखने में तो डॉक्टर्स भी दंग रह गए कि यह क्या है? ऐसा भी कोई कर सकता है? डॉक्टरों को शख्स के पेट में कील, पेंच, नट बोल्ट, छोटे चाकू के अलावा लोहे की कई चीजें नजर आईं। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की, तो पेट से लगभग एक किलो लोहा निकला। शख्स का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर काफी हैरान हैं। सर्जरी में शामिल एक सर्जन ने शख्स को आयरन मैन करार दिया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घंटे चला ये ऑपरेशन उनके लिए काफी अनोखा था। बता दें कि इस शख्स को शराब पीने की लत थी। इससे छुटकारा पाने के लिए वह लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े खाने लगा था। इस कारण उसके पेट के अंदर की परतें डैमेज हो गई थीं। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने इसे निकाल दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago