Categories: Featured

अनोखा मामला : शख्स का बंद पड़ चुका दिल 3 साल बाद फिर धड़कने लगा, जानें पूरा मामला

दुनिया में कई तरह के मामले सामने आते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के दिल ने 3 साल पहले धड़कना बंद कर दिया। उसका दिल अचानक धड़कने लगा। तीन साल से शख्स आर्टिफिशियल दिल के सहारे जिंदा था लेकिन बाद में उसे भी निकाल लिया गया।

कई लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। कोई कह रहा है कि ऊपर वाले की कृपा अप्रम पार है। लेकिन पूरे मामले ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह भारत में अपने आज का पहला मामला है। अब तक पूरी दुनिया में ऐसे 2 से 3 मामले ही सामने आए हैं जब किसी दिल के मरीज ने काम करना बंद कर दिया हो और उसे मशीन का सहारा दिया गया हो लेकिन बाद में मशीन को हटा लिया गया।

चारों तरफ इस मामले की चर्चा हो रही है। इस मामले में फोर्टिस हार्ट एंड वैस्‍कुलर इंस्‍टीट्यूट के चेयरमैन ने जानकारी दी है कि यह व्‍यक्ति इराक का नागरिक है। व्यक्ति का नाम हनी जवाद मोहम्‍मद है। वह 2018 में यहां आया था। वह चल फिर नहीं पाता था। वह बेड पर ही र‍हता था। हृदय ट्रांसप्‍लांट के लिए दिल मिलना आसान नहीं था। ऐसे में डॉक्‍टरों ने उसकी जान बचाने के लिए आर्टिफिशियल दिल यानी वेंट्रिकल असिस्‍ट डिवाइस उसके लगा दी।

अनोखा मामला : शख्स का बंद पड़ चुका दिल 3 साल बाद फिर धड़कने लगा, जानें पूरा मामला

दिल से संबंधित बीमारियां आज-कल काफी होने लगी हैं। हर कोई इनसे बचना चाहता है। पिछले तीन साल से शख्स आर्टिफिशियल दिल के सहारे जिंदा था। तीन साल बाद अचानक चमत्कार हुआ। दिल फिर से काम करने लगा है। अब उसे आर्टिफिशियल हार्ट की जरूरत नहीं है। उसे आर्टिफिशियल हार्ट लगाने के दो हफ्ते बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई थी। इलाज के बाद मरीज इराक चला गया। हालांकि हर छह महीने में उन्‍हें चेकअप के लिए यहां आना होता है।

आर्टिफिशियल हार्ट यानी एलएवीडी छाती के अंदर लगाई जाती है। इस मशीन का तार शरीर से बाहर रहता है। इसके लिए छाती में छेद किया जाता है। यह मशीन बैटरी से चलती है, जिसे चार्ज करना पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago