“साइकिल गर्ल ज्योति” ने पेश की एक और मिसाल, पुरस्कार में मिली राशि से किया ये काम

लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल के कैरियर पर बिठा कर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली साइकिल गर्ल ज्योति ने एक बार फिर लोगों का दिल जीतने वाला काम किया है। ज्योति ने पुरस्कार स्वरूप में मिली राशि से अपनी गरीब बुआ की शादी करवाई ।

कविता की शादी समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के नाथुद्वार गांव के शिवू पासवान के पुत्र अरविंद पासवान के साथ श्यामा मंदिर में हुई है।

"साइकिल गर्ल ज्योति" ने पेश की एक और मिसाल, पुरस्कार में मिली राशि से किया ये काम
“साइकिल गर्ल ज्योति” ने पेश की एक और मिसाल, पुरस्कार में मिली राशि से किया ये काम

इसके लिए ज्योति ने पुरस्कार में मिली राशि में से Rs.50,000 खर्च किए और अपनी गरीब चचेरी बुआ कविता के हाथ पीले कर, ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि एक सकारात्मक सन्देश भी दे दिया।

साइकिल गर्ल ज्योति

साइकिल गर्ल ज्योति के दादा दो भाई थे, दोनों दादा कारी पासवान और शिवनंदन पासवान दोनों का निधन हो चुका है। चचेरी दादी विधवा लीला देवी लकवा ग्रस्त हैं।

ज्योति ने अपनी चचेरी दादी की हालत देख उनकी बेटी कविता कुमारी की शादी कराने का फ़ैसला लिया और यह बात उसने अपने माता पिता से कही। इस संबंध में ज्योति के पिता मोहन पासवान ने कहा कि ज्योति ने ही कविता की शादी करा देने का सुझाव दिया था।

उसने कहा कि कल हमारे पास कुछ नहीं था, लेकिन आज जो कुछ है बहुत है तो एक गरीब की बेटी की शादी करा देनी चाहिए।

उन्होंने इसे स्वीकार किया और आज ज्योति के पैसों से रिश्ते में उसकी बहन कविता की शादी अरविंद से हो पाई। उन्होने कहा कि इसमें सब कुछ ज्योति का है और उन्हें अपनी बेटी पर नाज़ है।

ज्योति कुमारी की हिम्मत, जिन्होंने गुरुग्राम से लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर दरभंगा में अपने सिरहुली गाँव की यात्रा की है। इस तालाबंदी में उसके बीमार पिता को बैठाकर। इसे दुनिया भर में सराहा गया है। ज्योति की कहानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने भी ट्विटर पर साझा किया था।

Written by- Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago