सभी अधिकारी अधिक से अधिक करें अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला के सभी विभागों के अधिकारी अपने- अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अंतोदय योजना के तहत लोगों को रोजगार और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित प्रेरित करें।

सभी अधिकारी अधिक से अधिक करें अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन


उपायुक्त जितेंद्र यादव यह दिशा निर्देश लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक क्रियान्वयन करें। सरकार की मंशा है कि समाज में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी रोजगार मिले।

इसके लिए सरकार प्रयासरत है कि वह अंतिम व्यक्ति स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहता है या किसी अन्य निजी प्राइवेट या सरकारी जॉब करने करना चाहता है, तो उसके लिए इस बारे उसकी योग्यता अनुसार जानकारी उपलब्ध करवानी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सरकार हर हाथ को काम, हर सिर को छत सहित सबका साथ – सबका विकास की नीति के क्रियान्वयन के तहत अंतोदय व्यक्ति को उनकी योग्यता अनुसार स्कीम का लाभ मिले।

ताकि वह स्वयं रोजगार स्थापित कर सके या किसी निजी या प्राइवेट संस्थान में नौकरी करके अपना जीवन यापन करें। इसके लिए उसे उसकी जानकारी सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के सभी विभागों की जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका अधिक से अधिक प्रचार करना सुनिश्चित हो। ताकि समाज के अंतोदय व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। जरूरतमंद व्यक्ति को उसके जरूरत अनुसार स्वरोजगार स्थापित करना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है।


बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा, डीडीपीओ राकेश मोर,डीआरओ विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago