प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर आज भी निगम के कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने आज भी निगम के कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एन.आई.टी जोन-1, ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 और 2, बल्लभगढ़ जोन -1 और 2 में अभियान चलाकर 33 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 43 लाख रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर आज भी निगम के कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया


निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये एन.आई.टी. जोन-1 में 13 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13,13,694 रूपये बकाया थे, ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 4 इकाईयों को जिनके विरूद्ध 15,91,197 लाख रूपये बकाया थे को सील किया।

इसी प्रकार बल्लभगढ़ जोन-1 एवं 2 ने 16 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13,40,335 लाख रूपये बकाया थे को सील कर दिया। संबंधित क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने बताया कि बड़े डिफाल्टरों पर सीलिंग की कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी।


निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago