Categories: Featured

अदालत में बीवी बोली- पति बहुत प्यार करता है, कभी नहीं लड़ता, ‘मुझे तलाक चाहिए’

यह एक आम विचारधरा ही बन गयी है कि किसी भी पति-पत्नी के बीच तलाक का सबसे बड़ा कारण होता है दोनों के बीच हर दिन होने वाला झगड़ा या मनमुटाव। जब भी किसी महिला की शादी होती है तो वो अपने पति से ढेर सारा प्यार चाहती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक विचित्र घटना सामने आई है जिसमें, एक मुस्लिम महिला ने अपने पति से इस आधार पर तलाक मांगा है कि वह उसके साथ नहीं लड़ता है।

हर किसी महिला की जब शादी होती है तो वो अपने पति से ढेर सारा प्यार चाहती है। उसकी इच्छा होती है कि मेरा पति मेरी हर बात सुने और कभी मुझ से लड़ाई झगड़ा न करे। इस मामले में महिला ने अपनी शादी के 18 महीने बाद तलाक के लिए शरिया अदालत का दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा कि उसके पति का उसके लिए इतना प्यार उसके लिए ‘घुटन’ था, अब वह तलाक चाहती है।

अदालत में बीवी बोली- पति बहुत प्यार करता है, कभी नहीं लड़ता, 'मुझे तलाक चाहिए'

रोजाना की लड़ाई से तंग आकर अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं। मगर यह मामला अलग ही है। महिला ने कहा, “वह मुझ पर कभी चिल्लातानहीं है और न ही उसने मुझे कभी किसी मुद्दे पर परेशान किया है. वह मेरे लिए खाना बनाता है और घर का काम करने में भी मेरी मदद करता है।उसने आगे कहा, “जब भी मुझसे कोई गलती होती है, तो वह हमेशा मुझे माफ कर देता है।

आमतौर पर पति-पत्नी के बीच झगड़ों के चलते तलाक की नौबत आती है लेकिन इस मामले ने कई सवाल भी खड़े किये हैं। शरिया अदालत के मौलवी ने तलाक के लिए उसकी याचिका को जानबूझकर खारिज कर दिया है। जब शरिया अदालत ने उसे तलाक देने से इनकार कर दिया, तो महिला ने मामले को स्थानीय पंचायत के साथ उठाया, जिसने इस मुद्दे को तय करने में असमर्थता व्यक्त की।

झगड़ा न होने पर महिला ने पति से तलाक मांग लिया, इस बात से कई लोग हैरान हैं। पत्नी ने यह भी कहा है कि जबसे शादी हुई है, पति ने कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं की।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago