फरीदाबाद: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आज इनेलो पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि तीन इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि फरीदाबाद में उप मुख्यमंत्री द्वारा सात सड़कों का शिलान्यास के लिए यहां आए थे। साथ ही उन्हें ग्रीवेंस कमेटी की बैठक भी लेनी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री ग्रीवेंस कमेटी की बैठक व सात सड़कों के शिलान्यास के बाद हाजी करामत अली से मुलाकात के लिए उनके निवास स्थान जा रहे थे तभी सेक्टर 55 के कट पर उन्हें इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था।
खबर लिखे जाने तक तीन इनेलो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक सूचना हमें प्राप्त नहीं हुई है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…