Categories: Featured

यह व्यक्ति था इतिहास का सबसे अमीर शख्स, इनकी दौलत के आगे बिल गेट्स और जेफ बोजोस भी कुछ नहीं

हमने यह बचपन से ही सुना होता है कि राजाओं के पास काफी दौलत हुआ करती थी। इतिहास के पन्नों में ऐसे कई राजाओं का जिक्र मिलता है, जिनके पास दौलत के अथाह भंडार थे। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस मॉडर्न हिस्ट्री के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 10,25,625 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया है। पर अगर इतिहास के सबसे अमीर शख्स की बात की जाए तो सिर्फ एक ही शख्स का नाम लिया जाता है और वो है मंसा मूसा।

यह इंसान आज से लगभग 738 साल पहले सन 1280 ई. को अफ्रीका की किसी अनजान जगह पर पैदा हुआ था। ये 14वीं सदी में अफ्रीका का राजा हुआ करता था। वो दुनियाभर में नमक और सोने का कारोबार करता था। उसकी दौलत के आगे जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे लोग भी कुछ नहीं थे। मूसा की कुल संपत्ति बेजोस की नेटवर्थ से दोगुने से भी ज्यादा थी।

यह व्यक्ति था इतिहास का सबसे अमीर शख्स, इनकी दौलत के आगे बिल गेट्स और जेफ बोजोस भी कुछ नहींयह व्यक्ति था इतिहास का सबसे अमीर शख्स, इनकी दौलत के आगे बिल गेट्स और जेफ बोजोस भी कुछ नहीं

मनसा मूसा अपनी उम्र के 33वें साल में अबू बकर द्वितीय के बाद ये माली साम्राज्य का राजा बना। अफ्रीका के जंगलों में रहने वाले माली साम्राज्य के राजा मंसा मूसा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया। उस दौर में यूरोप में भूखमरी फैली हुई थी और सिविल वॉर का दौर था, लेकिन कई अफ्रीकी साम्राज्य फल-फूल रहे थे।

मूसा का साम्राज्य वर्तमान घाना, टिंबकटू और माली के विशाल भू-भाग पर फैला था। माना जाता है कि मनसा मूसा दुनिया का सबसे अमीर आदमी था। मूसा के पास उस वक्त 27,34,200 करोड़ रु. की दौलत थी। मूसा जब सत्ता में था, तब उसने बहुत तेजी से अपना साम्राज्य बढ़ाया और इसे दो हजार मील तक फैला लिया था। मॉरिटेनिया, सेनेगल, जाम्बिया, गिनी, बुर्किला फासो, माली, नाइजर, नाइजीरिया और चाड के नाम से पहचाने जाने वाले देश मूसा के साम्राज्य का हिस्सा थे।

पुराने दौर में कई राजा तो ऐसे थे, जिनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल था। जिस वक्त मूसा अफ्रीका पर राज कर रहा था, उस वक्त उसके पास करीब दो लाख सैनिक थे, जिसमें से 40 हजार तो सिर्फ निशानेबाज ही थे। मूसा का नमक और सोने का कारोबार था। उसके दौर में माली दुनियाभर में सोने का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर देश था।

Om Sethi

Published by
Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा में बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार के बड़े कदम, हर 20 किमी के दायरे में होगा कॉलेज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार…

6 hours ago

हरियाणा के इस जिले को मिला 282 करोड़ रूपये का सौगात, जानें कौन से होंगे विकास कार्य?

हरियाणा में 282 करोड रुपए की लागत से गुरुग्राम जयपुर खंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 48…

6 hours ago

हरियाणा में आयुष्मान कार्ड से होगा इलाज,  देरी होने पर सरकार देगी ब्याज पर पैसा वापस

हरियाणा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का इलाज नहीं करने…

10 hours ago

हरियाणा के इस जिले में बनेगा रिंग रोड व फोरलेन हाइवे, चहुमुखी विकास की शुरुआत

हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले में एक बहुत बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है…

11 hours ago

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में प्रवेश से पहले लगती हैं कई धचकियां, प्रशासन को दुर्घटना का है इंतजार?

फरीदाबाद में बीके चौक पर सड़कों में कई गड्ढे बने हुए हैं। जिससे राहगीरों को…

23 hours ago

फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला

फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक पर रविवार देर रात अचानक से सड़क धंस गई गनीमत रही…

23 hours ago