Categories: Featured

यह व्यक्ति था इतिहास का सबसे अमीर शख्स, इनकी दौलत के आगे बिल गेट्स और जेफ बोजोस भी कुछ नहीं

हमने यह बचपन से ही सुना होता है कि राजाओं के पास काफी दौलत हुआ करती थी। इतिहास के पन्नों में ऐसे कई राजाओं का जिक्र मिलता है, जिनके पास दौलत के अथाह भंडार थे। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस मॉडर्न हिस्ट्री के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 10,25,625 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया है। पर अगर इतिहास के सबसे अमीर शख्स की बात की जाए तो सिर्फ एक ही शख्स का नाम लिया जाता है और वो है मंसा मूसा।

यह इंसान आज से लगभग 738 साल पहले सन 1280 ई. को अफ्रीका की किसी अनजान जगह पर पैदा हुआ था। ये 14वीं सदी में अफ्रीका का राजा हुआ करता था। वो दुनियाभर में नमक और सोने का कारोबार करता था। उसकी दौलत के आगे जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे लोग भी कुछ नहीं थे। मूसा की कुल संपत्ति बेजोस की नेटवर्थ से दोगुने से भी ज्यादा थी।

यह व्यक्ति था इतिहास का सबसे अमीर शख्स, इनकी दौलत के आगे बिल गेट्स और जेफ बोजोस भी कुछ नहीं

मनसा मूसा अपनी उम्र के 33वें साल में अबू बकर द्वितीय के बाद ये माली साम्राज्य का राजा बना। अफ्रीका के जंगलों में रहने वाले माली साम्राज्य के राजा मंसा मूसा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया। उस दौर में यूरोप में भूखमरी फैली हुई थी और सिविल वॉर का दौर था, लेकिन कई अफ्रीकी साम्राज्य फल-फूल रहे थे।

मूसा का साम्राज्य वर्तमान घाना, टिंबकटू और माली के विशाल भू-भाग पर फैला था। माना जाता है कि मनसा मूसा दुनिया का सबसे अमीर आदमी था। मूसा के पास उस वक्त 27,34,200 करोड़ रु. की दौलत थी। मूसा जब सत्ता में था, तब उसने बहुत तेजी से अपना साम्राज्य बढ़ाया और इसे दो हजार मील तक फैला लिया था। मॉरिटेनिया, सेनेगल, जाम्बिया, गिनी, बुर्किला फासो, माली, नाइजर, नाइजीरिया और चाड के नाम से पहचाने जाने वाले देश मूसा के साम्राज्य का हिस्सा थे।

पुराने दौर में कई राजा तो ऐसे थे, जिनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल था। जिस वक्त मूसा अफ्रीका पर राज कर रहा था, उस वक्त उसके पास करीब दो लाख सैनिक थे, जिसमें से 40 हजार तो सिर्फ निशानेबाज ही थे। मूसा का नमक और सोने का कारोबार था। उसके दौर में माली दुनियाभर में सोने का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर देश था।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago