Homeगूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा...

गूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा इससे आपको

Published on

गूगल ने आज हर किसी की ज़िंदगी काफी आसान बना दी है। हर काम को लोग गूगल के सहारे करने लगे हैं। गूगल आज हर वर्ग के उम्र के लोगों का बेस्टफ्रेंड बन गया है। जो कुछ समझ में नहीं आता वह गूगल पर सर्च कर लिया जाता है या फिर ओके गूगल बोलकर पूछ लिया जाता है। मोबाइल पर गूगल असिस्टेंट शुरू करने के बाद आप जैसे ही ‘ओके गूगल’ बोलते हैं, उसे कंपनी के कर्मचारी सुनते हैं।

इस बात की जानकारी शायद आपको नहीं होगी लेकिन यह सच है। सूचना प्रौद्योगिकी पर शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थाई समिति में कंपनी ने खुद यह बात मानी है।

गूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा इससे आपको

कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। अब इससे लोगों को अपनी जानकारियां बचाने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, गूगल टीम ने यह भी माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है। कंपनी जमा डेटा को तब तक डिलीट भी नहीं करती, जब तक कि यूजर उसे खुद डिलीट न कर दे।

गूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा इससे आपको

कई बार ऐसा होता है कि जो हम गूगल पर सर्च करते हैं वह निजी होती हैं। गूगल के कर्मचारी हर चीज़ पर नज़र रखते हैं। इस संबंध में गूगल की दलील है कि उसके कर्मचारी स्पीच रिकॉग्निशन यानी आवाज की पहचान को बेहतर करने के लिए बातचीत सुनते हैं। लेकिन यह बात हज़म नहीं होती है। गूगल ने कहा कि कर्मचारी संवेदनशील जानकारी नहीं सुनते और यह केवल सामान्य बातचीत होती है, जिसे रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, गूगल की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि दोनों में वह फर्क किस तरह करता है।

गूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा इससे आपको

छोटे – छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग लोगों तक सभी गूगल की मदद लेते हैं। आप जो भी सर्च करते हैं वह सभी जानकारी गूगल के पास होती है। हो सकता है अब कि आप ओके गूगल बोलना बंद करदें। यह आपकी निजता को हानि पहुंचा सकता है। आपकी सभी बातों को रिकॉर्ड किया जाता है। सतर्क रहें।

Latest articles

करोड़ों को संपत्ति के मालिक हैं आज संजय मिश्रा, फिर भी जीते है साधारण सी जिंदगी

बॉलीवुड जगत में अपनी एक्टिंग के लिए विख्यात संजय मिश्रा ने छोटे और बड़े...

दरोगा बनकर अपने पिता से खेतों में मिलने पहुंची बेटी, वीडियो देख कर आ जायेगे आसूं

अपने बच्चों की सफलता पर हर माता-पिता का सीना गर्व से फूल जाता है।...

फरीदाबाद में पहली बार होने जा रही है अहिंसा व शांति का संदेश देने के लिए मैराथन, जाने पूरी खबर

मैराथन तो आपने कई प्रकार की देखी होंगी, लेकिन आज जिस मैराथन के बारे...

अंसल क्राउन हाईट्स के बायर्स ने बिल्डर के खिलाफ जमकर काटा बवाल

Faridabad: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर- 80 स्थित अंसल क्राउन हाइट्स के बिल्डर द्वारा समय...

More like this