HomeFaridabadभक्तिमय हुआ वार्ड एक, क्षेत्र की ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं...

भक्तिमय हुआ वार्ड एक, क्षेत्र की ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं 551 महिलाएं

Published on

फरीदाबाद- राजीव कालोनी वार्ड-नंबर एक में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण लिए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कलश यात्रा टीटू वाटिका से शुरू होकर सेक्टर 56 से परिक्रमा कर भागवत कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में 551 महिलायें शामिल हुईं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पानी व् अन्य चीजों का स्टाल लगाकर कलश यात्रियों की सेवा की।

भक्तिमय हुआ वार्ड एक, क्षेत्र की ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं 551 महिलाएं

कथा व्यास आचार्य पंडित श्री राम बापू जी महाराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथास्थल तक लाईं। इस कलश यात्रा को देखने के लिए सड़कों और अपने घरों की छत से लोगों ने देखकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभु से कामना की।

भक्तिमय हुआ वार्ड एक, क्षेत्र की ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं 551 महिलाएं

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक भाजपा नेता मुकेश डागर ने बताया कि 23 अक्टूबर तक दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 23 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को भक्ति ज्ञान महोत्सव का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि कथा का समापन हरिद्वार में होगा और कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं हरिद्वार में गंगा स्नान करेंगी। स्थानीय पार्षद सपना डागर ने भी कलश यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर राजीव कालोनी, झारसैंतली, सेक्टर 55 की सरदारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this