Categories: Featured

छात्र की पीट-पीटकर हत्या, जल्दी दम न तोड़ें इसलिए बीच-बीच में पिलाते रहे पानी

लोगों में कानून का खौफ गायब ही हो गया है। किसी को अब कानून का डर नहीं रहा है शायद। दरअसल, हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में एक पिछड़ी जाति के छात्र पर बेरहमी से लाठी-डंडे बरसाने का वीडियो सामने आया है। हमले में घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वायरल वीडियो में बदमाश हमला करने के साथ ही बीच-बीच में छात्र को पानी भी पिलाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को जो भी देख रहा है सहम रहा है। बहुत ही विचलित कर देने वाली यह वीडियो है। वारदात 9 अक्टूबर की है, लेकिन वीडियो अब सामने आया। इस मामले में महेन्द्रगढ़ पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित कई लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

छात्र की पीट-पीटकर हत्या, जल्दी दम न तोड़ें इसलिए बीच-बीच में पिलाते रहे पानी

आस-पास के लोगों का कहना है कि गुंडे छात्र की इस तरह पिटाई कर रहे थे कि देख कर ही रोंगटे खड़े हो जाएँ। इस मामले में एक आरोपी विक्की उर्फ फुकरा को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसे दो दिन की रिमांड पर भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गौरव की मौत का कारण बेरहमी से हुई पिटाई ही सामने आई हैं।

आपको बता दें कि यह घटना हरियाणा राज्य के महेन्द्रगढ़ के गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय छात्र गौरव यादव के साथ 9 अक्टूबर की दोपहर महेन्द्रगढ़ से बाइक पर अपने घर लौट रहा था तब हुई। तभी उसे रास्ते में गांव मालड़ा में नहर के पास रवि, कप्तान, अजय और मोहन समेत 10 से अधिक लोगों ने रोक लिया। इससे पहले गौरव कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

यह सब देखकर गौरव ने शायद सोचा नहीं होगा कि उसके साथ क्या होने वाला है? एक आरोपी घटना का वीडियो बना रहा था, बाकी लोग गौरव पर लाठी-डंडों की बौछार करने लगे। उसे बचाने के लिए एक व्यक्ति आता है, जिसे आरोपी वहां से हटा देते हैं।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago