Categories: India

भैंस ने दिया एक ऐसे अद्भुत बच्चे को जन्म, जिसे देखने हजारों की संख्या में पहुंच रहे लोग

आमतौर पर हम सभी ने जुड़वा, एक दूसरे से चिपके हुए इंसानी बच्चों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने किसी पशु के संबंध में ऐसा सुना है, यकीनन नहीं। आज हम आपको एक ऐसे मादा पशु के बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका शरीर तो एक है लेकिन सिर दो, यानी दो गर्दन, चार आँखें, चार कान।

वास्तव में यह लोगों के लिए चौंका देने वाली खबर है। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जा सकता है कि किसी पशु के गर्भ से ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है।

भैंस ने दिया एक ऐसे अद्भुत बच्चे को जन्म, जिसे देखने हजारों की संख्या में पहुंच रहे लोग

चमत्कार मान रहे हैं लोग

आपको बता दें कि यह खबर राजस्थान के धौलपुर जिले के सिकरौड़ा गांव की है। गांव में ज्यादातर लोग पशुपालन और खेती–बाड़ी करके अपना जीवनयापन करते हैं। गांव के ही एक किसान ने अपने घर में एक भैंस पाल रखी है जिसने कुछ समय पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

पूरी तरह से स्वस्थ हैं मां और बच्चा

ऐसा इसलिए क्योंकि इस बच्चे के एक नहीं बल्कि दो सिर हैं। इसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है उसे अब तक किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। बच्चे का जन्म भी सामान्य रूप से ही हुआ है। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

बछड़े को देखने दूर–दूर से आने लगे लोग

गांव के एक किसान के घर जब भैंस ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया तो यह खबर पूरे गांव और आस–पास के गांवों में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद से इस बच्चे को देखने के लिए लोग दूर–दूर से उस किसान के घर आ रहे हैं। बछड़े को देखने के लिए किसान के घर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिसने भी बछड़े को देखा वह दंग रह गया।

सामान्य रूप से हुआ जन्म

भैंस के मालिक ने बताया कि बिना किसी पशु चिकित्सा के भैंस ने सामान्य रूप से बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खास बात तो यह है कि यह बच्चा दोनों मुंह से दूध भी पीता है और पानी भी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago