Categories: IndiaTrending

गाजियाबाद में थूक से तंदूरी रोटी सेकने का वीडियो वायरल, होटल का कुक तमीज़उद्दीन गिरफ्तार, SEE VIDEO

गाजियाबाद में थूक से तंदूरी रोटी सेकने का वीडियो वायरल, होटल का कुक तमीज़उद्दीन गिरफ्तार :- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक होटल में थूक लगाकर तंदूर में रोटी सेकने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का है। हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाज़ियाबाद में भाटिया मोड़ पर पंचवटी अहिंसा वाटिका नाम की मार्केट है। इसी में चिकन पॉइंट नाम की दुकान काफी समय से चल रही है। आरोपित तमीज़उद्दीन इसी ढाबे में तंदूर पर रोटियाँ बनाने का काम करता है। आरोपित तमीज़उद्दीन बिहार के किशनगंज जिले का निवासी है।

गाजियाबाद में थूक से तंदूरी रोटी सेकने का वीडियो वायरल, होटल का कुक तमीज़उद्दीन गिरफ्तार, SEE VIDEO

उन्होंने बताया कि तमीजुद्दीन के साथ ही ढाबा संचालक शादाब और साहिल के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसौदिया ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि वीडियो दो दिन पुराना है।

59 सेकेंड का वीडियो शनिवार शाम को उन्हें मिला तो वह इस ढाबे पर पहुंचे। वीडियो दिखाकर उन्होंने ऐसा करने की वजह पूछी तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में तमीजुद्दीन रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूकते हुए दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले ऐसे ही रोटी पर थूक लगाने के कई मामले दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ और गुरुग्राम में भी सामने आ चुके हैं। इनमें भी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

इस घटना की जानकारी जब हमने इंस्पेक्टर कोतवाली गाजियाबाद से ली तो उन्होंने आरोपित तमीज़उद्दीन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

मिली तहरीर के आधार पर FIR धारा 269 और 270 में दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार जाँच के दौरान जो भी अन्य तथ्य प्रकाश में आएँगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले के विवेचक सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने भी बताया कि विवेचना जारी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago