Categories: Featured

रेलवे दे रहा है वैष्णो देवी घूमने का शानदार मौका, खाना-रहना फ्री, जानिए डिटेल्स

देशभर से लाखों श्रद्धालु माँ वैष्णों देवी के दर्शन करने जाते हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगर आप माता वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। IRCTC एक खास पैकेज लेकर आया है। इस स्पेशल पैकेज में वैष्णो देवी के लोकप्रिय मंदिर में तीन रात और चार दिनों का आनंद उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इसके लिए बेहद कम पैसे रखे हैं।

यह कम बजट में अच्छी डील वाला सौदा है। हर कोई इसका लाभ लेना चाहता है। इस पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी ने ट्विटर पर दी है। जिसके अनुसार पैकेज प्रति व्यक्ति 5795 रुपए से शुरू होगा।

रेलवे दे रहा है वैष्णो देवी घूमने का शानदार मौका, खाना-रहना फ्री, जानिए डिटेल्स

अगर सामान्य तौर पर देखें तो इससे अधिक पैसा ही खर्च होता है। लेकिन रेलवे ने अच्छी शुरुवात की है। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली-जम्मू-कटरा-बाणगंगा-कटरा-जम्मू-नई दिल्ली है। पहले दिन नई दिल्ली स्टेशन से 20.40 बजे ट्रेन रवाना होगी। यात्रियों को एसी 3 टियर की सीट मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा का इस पैकज में विशेष ध्यान रखा गया है। इस पैकेज के दूसरे दिन 5 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएंगे। जम्मू स्टेशन से कटरा तक नॉन एसी गाड़ी से सफर करना होगा। इसके बाद सरस्वती धाम में रुकेंगे। फिर होटल में चेक इन कराया जाएगा। इसके बाद बाणगंगा ले जाया जाएगा। फिर मंदिर में दर्शन कर देर शाम होटल वापस आना होगा। इस सफर में नाश्ता और खाना भी मिलेगा।

यह सब सुविधाएँ आम तौर पर 8 हजार में मिलती हैं। अगर बात करें तीसरे दिन की तो दोपहर 12 बजे चेक आउट के बाद लंच दिया जाएगा। 2 बजे नॉन एसी गाड़ी से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और बागे बहू गार्डन के दर्शन के बाद रात 7 बजे तक जाट एसपीएस -02426 पर पहुंचेंगे।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago