जिला उपायुक्त ने साईकिल रैली निकाल कर दिया राहगीरी तथा पर्यावरण को शुद्व रखने का संदेश

शरीर की फिटनेस को बनाए रखने और लोगों का राहगीरी तथा पर्यावरण को शुद्व रखने का संदेश देने के लिए जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव की अगुवाई में आज एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद मार्निग हेल्थ क्लब द्वारा जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में निकाली गई यह साईकिल रैली सैक्टर-12 टाऊन पार्क से शुरू हुई और राष्ट्रीय राजमार्ग, बडख़ल फ्लाईओवर, अनखीर चौक से होते हुए सूरजकुंड पहुंची।

जिला उपायुक्त ने साईकिल रैली निकाल कर दिया राहगीरी तथा पर्यावरण को शुद्व रखने का संदेश


इस अवसर पर जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि जहां तक हो सके पर्यावरण को शुद्व रखने के लिए गाड़ी का कम से कम इस्तेमाल करे और गाड़ी को पुल करके चलें। यदि घर से ऑफिस की दूरी कम है तो साईकिल का ही प्रयोग करें।


इस साईकिल रैली में जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव, डिवीजनल कमिश्रर के ओएसडी जितेन्द्र कुमार, एसीपी मानेसर विनोद कुमार सहित फरीदाबाद मार्निग हेल्थ क्लब से जितेन्द्र चौधरी, नवीन गुप्ता, संजय शर्मा, पवन मिगलानी, जतिन चौहान, अनिल छाबड़ा, राजेश यादव, प्रवीण शर्मा, कविता शर्मा, हरीश बाटला आदि ने बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया।


सूरजकुंड में उपरोक्त को नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव ने योगा-व्यायाम आदि कराकर सभी क्लब मेंबर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और उनको स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी।
तत्पश्चात उपरोक्त सभी अधिकारीगण और क्लब मेंबर्स सूरजकुंड से वापिस साईकिल से ही सैक्टर-12 टाऊन पार्क पहुंचे जहां रैली का समापन हुआ।


इस रैली के माध्यम से अधिकारी वर्ग द्वारा समाज और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, सेनेटाईजेशन, साफ-सफाई रखने, शहर को पोलोथीन मुक्त करने, रोड़ सेफ्टी तथा शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया गया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago