HomeCrimeHaryana Triple Murder: मां, बेटी व एक और ने गवाई जान, फरीदाबाद...

Haryana Triple Murder: मां, बेटी व एक और ने गवाई जान, फरीदाबाद के इस गांव में फैली दहशत

Published on

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर फरीदाबाद में धीरे–धीरे क्राइम खत्म हो रहा था अचानक ऐसा हत्याकांड सामने आने से सब जगह दहशत का माहौल है। बता दें कि जिले के गांव गोठड़ा मोहबताबाद में तीन लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना रात के समय हुई थी, जिसके बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

थाना धौज ऐरिया के गांव गोठड़ा मोहबताबाद में रात करीब 2ः30 बजे तीनों हत्याओं को अंजाम दिया गया।

Haryana Triple Murder: मां, बेटी व एक और ने गवाई जान, फरीदाबाद के इस गांव में फैली दहशत

शुरुवाती जांच में पता चला कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था और हो सकता है उसने इसी कारण इन हत्याओं को अंजाम दिया हो।

Haryana Triple Murder: मां, बेटी व एक और ने गवाई जान, फरीदाबाद के इस गांव में फैली दहशत

आरोपी नीरज चावला निवासी एन.आई.टी. ने अपने दोस्त लेखराज निवासी इन्द्रानगर फरीदाबाद के साथ मिलकर रात करीब 2ः30 बजे अपनी पत्नी आयशा (30 वर्षी), सास सुमन (50 वर्ष) और साला गगन (26 वर्ष) व साले का दोस्त राजन शर्मा (35 वर्ष) को गोली मार दी।

Haryana Triple Murder: मां, बेटी व एक और ने गवाई जान, फरीदाबाद के इस गांव में फैली दहशत

वारदात में आयशा, सुमन और राजन की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया है। वहीं गोली लगने से गगन इस वारदात में घायल होकर एशियन अस्पताल में भर्ती है, जिसका ब्यान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना स्थल का ए.सी.पी. मुजेसर, एस.एच.ओ. धोज व क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ. प्रभारी अनिल की टीम व अन्य क्राईम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Haryana Triple Murder: मां, बेटी व एक और ने गवाई जान, फरीदाबाद के इस गांव में फैली दहशत

आरोपी पति नीरज व सह आरोपी लेखराज को क्रांइम ब्रांच डी.एल.एफ. और एसएचओ धौज की टीम ने काबू कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this