Categories: Featured

बिना मिट्टी के छत पर शानदार और वज़नदार सब्ज़ियाँ उगा रहा ये आदमी, कई साल से नही गया सब्ज़ी मंडी

यह एक ऐसे शख्स हैं जिनपर सब्जियों के बढ़ते दाम का कोई असर नहीं होता। उन्हें लगता है कि गमले, मिट्टी और फिर पौधों के वजन से कहीं उनकी छत को कोई नुकसान न हो जाये। इसके अलावा, पौधों को पानी देने के कारण कई बार छत में सीलन भी आने लगती है। लेकिन इन समस्याओं का हल यह नहीं है कि आप बागवानी ही न करें।

अगर कुछ दिखाने की ज़िद्द हो तो, बहाने नहीं बस रिकॉर्ड बनते हैं। जरुरी नहीं कि बागवानी करने के लिए आपको भारी गमले, मिट्टी का ही प्रयोग करना पड़े। बल्कि आज के हाई-टेक जमाने में तो आप मिट्टी के बिना भी पेड़-पौधे लगा सकते हैं। जैसा कि आंध्र प्रदेश के शेख अब्दुल मुनाफ कर रहे हैं।

Hydroponics gardening

वह अपने घर की छत पर ही सब्जियां उगाते हैं। कई सालों से छत पर सब्जियां और सजावटी पेड़-पौधों की बागवानी कर रहे अब्दुल बताते हैं कि वह पौधे लगाने के लिए मिट्टी का प्रयोग नहीं करते हैं। पारम्परिक तरीकों से पौधे लगाने की बजाय अब्दुल ने ‘सॉइललेस’ गार्डनिंग की तकनीक ‘हाइड्रोपोनिक‘ अपनाई है। जिसमें आप पौधों को उगाने के लिए मिट्टी की जगह अन्य जैविक माध्यम जैसे कोकोपीट, खाद या सिर्फ पानी का प्रयोग करते हैं।

आइडिया आपको कहीं से भी मिल सकता है। बस आपको उस आइडिया पर काम करने की ज़रूरत होती है। अब्दुल ने अपने सभी पौधे कोकोपीट में लगाए हुए हैं और उन्हें अच्छी उपज मिल रही है। अब्दुल बताते हैं, “मैंने भी शुरुआत में छत पर मिट्टी से ही बागवानी शुरू की थी। लेकिन इसमें काफी समस्याएं होने लगी थी। एक तो छत पर वजन बढ़ने का डर मुझे हमेशा रहता था।

दूसरा पौधों में भी कोई न कोई बिमारी लगती रहती थी और बार-बार मिट्टी ला पाना भी मुश्किल था। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न कुछ अलग किया जाए और मुझे हाइड्रोपोनिक तकनीक के बारे में पता चला। मैंने अपने घर की छत पर पीवीसी पाइप वाला एक सिस्टम लगवाया। लेकिन कई बार होता है न कि पहले से बनी हुई चीजें आपकी जरूरत के हिसाब से नहीं हो पाती हैं।”

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago