Categories: Faridabad

हरियाणा में घूम रही है पांच लुटेरी औरतें, ज्वेलरी की दुकानों को कर जाती है खाली,हो जाएं सावधान

त्योहारी सीजन में अनेक चोरी, ठग व अन्य गिरोह लोगों को चपत लगाने के लिए सक्रिय हो जी जाते हैं। साथ ही वह सभी इस सीजन का खासतौर से इंतजार करते हैं। इनका सबसे आसान टारगेट सुनार होते हैं, जिन्हें वे गहने खरीदने के बहाने धोखा देते हैं।और सब कुछ साफ़ कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत जिले से सामने आया है। जहां पांच महिला चोरों के एक गिरोह ने सुनार की दुकान पर चोरी की।

आपको बता दे की महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने आती हैं और सभी ने ज्वैलर को एक ही समय में अपनी-अपनी पसंद के आभूषण दिखाने के बहाने उलझा लिया और मौका पाते ही वे गहने चुराती रहीं थी। आखिर में आभूषण पसंद न आने की बात कहती हुई सभी बारी-बारी वहां से निकल गईं। साथ ही रात को दुकान बंद करने के वक्त तब हुआ, जब गहने गिनकर रखे जा रहे थे।

हरियाणा में घूम रही है पांच लुटेरी औरतें, ज्वेलरी की दुकानों को कर जाती है खाली,हो जाएं सावधान

जानकारी देते हुए पानीपत के ऊझा रोड, साईं कॉलोनी स्थित न्यू आरती ज्वैलर्स के संचालक सोमपाल वर्मा ने बताया कि यह गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। वह दुकान पर अकेला बैठा थे तभी इसी दौरान एक महिला आई, जिसने आभूषण दिखाने की बात कही। अभी मैं उसे आभूषण दिखाने ही लगा था कि दो और महिलाएं आ गईं।

उन्होंने भी आभूषण दिखाने की बात कही। उनकी पसंद के आभूषण दिखाने लगा कि एक और महिला आ गई और उसके पीछे एक और आ गई। सभी आपस में एक दूसरे से बात नहीं कर रही थीं और देखने पर ऐसा ही लग रहा था कि पांचों एक दूसरे को नहीं जानती। पांचों महिलाओं ने एक ही समय में अलग-अलग अपनी पसंद के आभूषण दिखाने की डिमांड की और मुझे उलझा दिया।

साथ ही सोमपाल का कहना हैं की बातों में उलझा कर महिलाएं आभूषण देखने लगीं और कुछ आभूषण पसंद करने के बाद एक बाली देते हुए कहा कि इसके बदले में दे दो। जब वह बाली चेक की तो वह नकली मिली। महिला बोली कि मुझे नहीं पता यह नकली बाली है। मैं तो इसी के बदले आभूषण लेने आई थी,रुपए भी नहीं लाई। वहीं एक महिला के हाथ से 200 ग्राम चुटकी का एक पैकेट भी लिया था। जिसके बारे में पूछने पर उसने कहा था कि वह तो अभी चेक ही कर रही थी, कौन-सा लेकर भाग गई।

दो महिलाएं एक बार दुकान से जाने के बाद दाेबारा वापस भी आई थीं। और साथ ही,सभी महिलाएं कुल मिलाकर आधा घंटा दुकान पर रहीं। लेकिन मगर बिना कुछ लिए ही सभी बारी-बारी चली गई। रात को करीब साढ़े 8 बजे जब दुकान बंद करने लगे तो देखा कि नाक के कोको का एक पत्ता गायब है। सीसीटीवी चेक किए तो पता लगा कि यह पत्ता महिलाएं चुरा ले गई हैं। पत्ते में करीब साढ़े 12 ग्राम वजनी 24 कोके थे, जिनकी कीमत 60 हजार रुपए है। इसके अलावा 100-100 ग्राम वजनी दो पाजेब भी गायब मिलीं, जिनकी कीमत 15 हजार रुपए है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago