Homeप्रेमी की कब्र पर सोती थी प्रेमिका, कब्र खोदी तो पुलिस भी...

प्रेमी की कब्र पर सोती थी प्रेमिका, कब्र खोदी तो पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

Published on

ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिन्हे सुनकर यकीन कर पाना बेहद ही कठिन हो जाता है। यकीन नहीं होता है ऐसे मामलों पर। सोशल मीडिया इन दिनों अजब-गजब के किस्सों का अड्डा बना हुआ है। कई बार ऐसी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। खबरों के मुताबिक एक प्रेमिका अपने प्रेमी की मौत के बाद उसकी कब्र पर महिनों तक चारपाई बिछाकर सोती रही।

इस कहानी को जानने के बाद हर कोई सकते में हैं। यह कहानी अपने में अलग है। पुलिस को भनक लगने पर कब्र खोदकर देखा तो हैरान हो गई। कुछ साल पहले दोनों की दोस्ती फेक कॅाल के चलते हुई थी। जिसके बाद दोनों बिना शादी किए ही एक साथ रहने लगे थे। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

प्रेमी की कब्र पर सोती थी प्रेमिका, कब्र खोदी तो पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

यह बात कहने के में कोई गुरेज नहीं कि इस मामले को जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यह मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। बताया गया कि करीब दो साल पहले वहीं की रहने वाली काल्पनिक नाम शना के पास एक युवक का फोन आया। यह कॅाल वैसे तो रॅांग नंबर था, लेकिन इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। देखते ही देखते बात प्रेम में तब्दील हो गई।

प्रेमी की कब्र पर सोती थी प्रेमिका, कब्र खोदी तो पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। युवती के घर उसके अलावा उसकी मां भी रहती थी। जो आंखों से अंधी थी। शना और युवक कुछ ही दिनों में एक साथ रहने लगे। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और दोनों की बीच हाथापाई हो गई। इस बीच युवती ने काल्पनिक नाम सरोज के सिर में रॅाड़ से वार कर दिया। जिसके बाद उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

प्रेमी की कब्र पर सोती थी प्रेमिका, कब्र खोदी तो पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

युवती काफी ही चतुर निकली। किसी को शक नहीं होने दिया कि उसने एक व्यक्ति का खून किया है। युवती को जब कुछ न सूझा तो घर कच्चा होने के चलते उसने घर में ही तीन दिनों तक कब्र खोद डाली। साथ ही प्रेमी के शव को कब्र में धकेलकर मिट्टी भर दी। इसके बाद करीब एक माह तक युवती प्रेमी की लाश पर ही चारपाई बिछाकर सोती रही।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this