Categories: Religion

ये 3 महिलायें भूल कर भी नही रखें करवा चौथ का व्रत, वरना टूट जाएगा पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता

ये 3 महिलायें भूल कर भी नही रखें करवा चौथ का व्रत, वरना टूट जाएगा पति-पत्नी का रिश्ता :- आज करवा चौथ का त्यौहार है महिलायों का सबसे ख़ास त्यौहार करवा चौथ इस साल 24 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है ! महिलाए इस त्यौहार का इंतज़ार बड़ी ही बेसव्री से करती है और पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रख कर बड़े उत्साह के साथ मनाती है ।

इस दिन महिलाए ख़ास तौर पर सजती संवरती है और पूरा दिन निर्जला व्रत रख कर पति की लम्बी उम्र की कामना करती है और रात को चाँद निकलने के बाद ही व्रत खोलती है ।

ये 3 महिलायें भूल कर भी नही रखें करवा चौथ का व्रत, वरना टूट जाएगा पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता

करवा चौथ व्रत का स्त्रियों का सबसे प्रिय व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अटल सुहाग, पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं मंगल कामनाओं के लिए व्रत करती हैं।  इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है।

तभी तो  ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलायें करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। लेकिन करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें कि किन-किन महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए , जिससे इसका खंडन ना हो।

तनाव भरे माहौल में ना रखें व्रत

वैसे तो बदलते समय के साथ अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने लगे हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

लेकिन अगर पति -पत्नी के बीच अनबन चल रही है या काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं तो व्रत ना रखें। क्योंकि तनाव भरे माहौल में व्रत पूरा नहीं हो सकता। पहले अपने रिश्तो को ठीक करें और फिर शुद्ध होकर व्रत रखें। 

अविवाहित ना रखें व्रत

वैसे तो कहा जाता  है कि कुंवारी लड़कियां और ऐसी लड़कियां जिनका विवाह तय हो गया है वह भी व्रत रख सकती हैं। अविवाहित लड़कियों को भी व्रत का पालन सामान्य नियामनुसार ही करना होता है।

लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिना शादी के लिव इन रिलेशनशिप में  रह रही हैं तो इस व्रत को ना रखें।  शास्त्रों की मानें तो  बिना शादी की रस्मों के किए गए व्रत का कोई लाभ नहीं होता है।

कोई और है पसंद तो ना रखें व्रत

पति के साथ रहते हुए यदि किसी महिला का किसी पराये मर्द के साथ कोई रिश्ता है तो वह भी इस व्रत को रखने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से उनके जीवन में ग्रहण लग सकता है।

व्रत के दौरान रात में चांद का दीदार करने और छलनी से पति का चेहरा देखने के बाद ही महिलाएं यह व्रत तोड़ती हैं। लंकिन अगर आपके मन में कोई और है तो यह सब करने का कोई लाभ नहीं होगा 

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago