Categories: Featured

IIT के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-‘मां अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा, I Quit’…

छात्रों में इन दिनों काफी टेंशन देखने को मिल रही है। काफी टेंशन उन्हें होती है अपनी पढाई से लेकर करियर सभी बातों की। वह इन सब बातों को अपने पर हावी कर लेते हैं और जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं। एमपी देश का दिल कहलाता है, लेकिन इसी एमपी के इंदौर से जो ख़बर निकलकर कर आ रही। वह अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है।

माँ-बाप इस खबर से काफी स्तब्ध है। उनके पास शब्द नहीं। इंदौर के नर्मदा वैली डेवलपमेंट अथॉरिटी के अफसर के बेटे सार्थक ने फांसी लगा ली। बता दें कि अफसर के बेटे ने फांसी लगायी वह उस समय घर पर अकेला था।

IIT के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-‘मां अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा, I Quit’…

सार्थक के पिता जयंत विजयवत एनवीडीए में एडिशनल डायरेक्टर हैं। ऐसे में इस तरीक़े से आत्महत्या करना कोई पहली घटना नहीं जिस पर अचंभित हुआ जाएं, लेकिन जिस तरीके की बातें सार्थक के मौत के बाद उठ रही। वह अपने आपमें कई सवाल खड़े करती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता का प्यार नहीं मिल पाता, वहीं पढ़ाई और करियर का दबाव। ऐसे ही कुछ माहौल से दो चार हो रहा था सार्थक जिसके बाद उसने फांसी लगाना उचित समझा।

सार्थक का छोटा भाई वात्सल्य आईटी की कोचिंग के लिए गया हुआ था। मां अहमदाबाद में थी और पिता जॉब पर गए थे। सार्थक ने पहले कमरे में सुसाइड करने का प्रयास किया। इसके बाद बालकनी में आकर फांसी लगा ली। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में मौजूद कुत्ता बहुत देर से भौंक रहा था, लेकिन पड़ोसियों का ध्यान सार्थक के इस काम की तरफ नहीं गया।

महानगरी जीवनशैली में कहाँ किसी के पास समय होता है, ऐसा ही कुछ हुआ सार्थक के मामले में। स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मैंने बड़ी उम्मीद से जेईई की तैयारी की थी कि कैंपस में जाकर पढ़ाई करूंगा, लेकिन आनलाइन असाइनमेंट में ही फंसा रह गया हूं। उसने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago