Categories: Faridabad

30 मिनट में कर सकेंगे फरीदाबाद से नोएडा का सफर पूरा,अब नहर के किनारे कालिंदी कुंज से फरीदाबाद तक नही होगी कोई रेड लाइट

फरीदाबाद की सड़के इतनी ज्यादा खराब हो रखी है।साथ लोगो की परेशानी सड़को को लेकर बढ़ती जा रही है।आप सभी जानते होंगे की कालिंदी कुंज से शुरू होकर फरीदाबाद की ओर जाने वाली आगरा नहर के किनारे वाली सड़क पर कोई रेड लाइट नही है।

नोएडा से फरीदाबाद जाने का यह रास्ता सबसे शॉर्ट है तो वही जो दो पहियों वाले वाहन चालक है वे यहासे जाना ज्यादा पसंद करते है। सुबह और शाम को ऑफिस वाले लोगो का यहां पर अच्छा खास जाम होता है। लेकिन दिक्कत का सामना नहर की पुलिया या पुल पर करना पड़ता है।

30 मिनट में कर सकेंगे फरीदाबाद से नोएडा का सफर पूरा,अब नहर के किनारे कालिंदी कुंज से फरीदाबाद तक नही होगी कोई रेड लाइट



रोड खराब होने की वजह से जाम के हालात बन जाते है। अब ऐसी ही और चार पुलिया के हालत बदलने वाले है।हरियाणा सरकार अब यूपी सरकार को चार पुलिया को फोर लेन करने के लिए करोड़ रुपए देने जा रही है। जिसके बाद लोगो का यहां से आना जाना और भी आसान हो जायेगा।

जानकारी अनुसार कालिंदी कुंज से आई एम टी फरीदाबाद तक नहर के किनारे वाला रोड 2 लेन है। कालिंदी कुंज से शुरू होते ही सड़क कुछ दूरी तक सिंगल लेन जरूर है। लेकिन मौजूदा वक्त में कालिंदी कुंज से फरीदाबाद तक आने-जाने में सिर्फ 30 मिनट का वक्त लगता है। इस पूरे रूट पर कोई रेड लाइट नहीं है तो वाहनों को कई जगह रुकना भी नहीं पड़ता है।



इस सड़क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ऑफिस आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालक करते हैं। फरीदाबाद की हाइराइज बिल्डिंग में रहने वाले कार मालिक संकरी पुलिया और पुल की वजह से यहां आना-जाना नहीं करते हैं।

सूत्रों की मानें तो आगरा नहर के किनारे वाले रोड का इस्तेमाल कर रहे वाहन चालक यहां पुलिया को चौड़ा करने की मांग कर चुके हैं।हरियाणा सरकार के संबंधित विभाग को दर्जनों खत भी लिखे जा चुके हैं। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने आगरा नहर की चार पुलिया को फोरलेन कराने का फैसला किया है।



सूत्रों की मानें तो बुढि़या नाला, मवई ड्रेन, फरीदाबाद ड्रेनऔर छांयसा ड्रेन पुलिया को फोरलेन बनाया जाएगा। इस पर करीब 17 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।खर्च की रकम हरियाणा सरकार दे रही है।काम कराने का जिम्मा यूपी के सिंचाई विभाग का है तो खर्च की रकम यूपी सरकार को भेजी जा रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago