Categories: Featured

जब गांगुली के घर खाना खाने पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर, दिग्गज ने याद किया वो खास पल

भारत के दो महान बल्लेबाज सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर को आज किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर जिन दो क्रिकेटरों की जोड़ी कमाल दिखाती हो वो असल जिंदगी में भी उतने अच्छे दोस्त हों जरुरी नहीं है। हां, अगर वो जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की हो तो ये जरुर हो सकता है।

सचिन और गांगुली के नाम कई रिकार्ड्स हैं जिन्हे तोडना काफी मुश्किल है। जिस पिच पर ये दोनों महान बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते थे मैदान के बाहर भी इनकी दोस्ती बहुत गहरी थी। सचिन और सौरव ने एक साथ 15 सालों तक मैच खेला, लेकिन इनमें से किसी को भी एक दूसरे से कभी जलन नहीं हुई।

जब गांगुली के घर खाना खाने पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर, दिग्गज ने याद किया वो खास पल

दोनों इतने गहरे दोस्त थे कि एक दूसरे के घर खाने पर चले जाया करते थे। आज भी ये दोस्ती बिल्कुल वैसी ही बरकरार है। ऐसे ही एक खूबसूरत पल को याद करते हुए सचिन ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सचिन ने थर्सडे थ्रोबैक में अपने और सौरव की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों घर में बैठकर खाना खा रहे हैं।

इन दोनो की जैसे दोस्ती आज-तक भारतीय क्रिकेट टीम में देखने को नहीं मिली है। सचिन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- दादी के घर पर बिताई गई एक शानदार शाम। खाने का बहुत लुत्फ उठाया। उम्मीद करता हूं मां अच्छी होंगी और उन्हें मेरी शुभकामनाएं देना। बता दें कि सौरभ गांगुली दादा के नाम से भी जाने जाते हैं, लेकिन सचिन उन्हें दादी बुलाते हैं।

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की पार्टनरशिप की तो पुरी दुनिया मुरीद है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago