Categories: Entertainment

सिंगर्स के साथ भी ये व्यक्ति कर रहा है बुरा व्यवहार, कई गायक भी कर सकते है खुदकुशी : सोनू निगम

अभी हाल ही में देखने को मिला कि बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा और दमदार किरदारों के बल पर पहचान बनाने वाले और करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली।

अभी तक सुशांत सिंह राजपूत द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का स्पष्टीकरण नहीं मिल पाया है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री द्वारा सुशांत सिंह राजपूत को दरकिनार किए जाने के कारण सुशांत सिंह राजपूत द्वारा इस प्रकार का कदम उठाने की बात कही जा रही है।

सिंगर्स के साथ भी ये व्यक्ति कर रहा है बुरा व्यवहार, कई गायक भी कर सकते है खुदकुशी : सोनू निगम

इस मामले को जोरों शोरों से सोशल मीडिया पर उठाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के बड़े बड़े अभिनेता किसी भी बाहरी अभिनेता से मेलजोल बढ़ाना ज्यादा पसंद नहीं करते है और उसके साथ भेदभाव किया जाता है।

इसी साजिश का शिकार सुशांत सिंह राजपूत हुए उनसे उनकी कई फिल्में छीनी गई जिस कारण वह मानसिक तनाव में घिरते चले गए और अंत में उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। यह सभी चर्चाएं हैं जो सोशल मीडिया पर युवाओं में चल रही है लेकिन अभी तक कोई भी स्पष्ट कारण सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का सामने नहीं आ पाया है। लेकिन पुलिस जांच कर रही है।

नए कलाकारों के हक में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत एवं कई अन्य अभिनेता एवं डायरेक्टर बात कर चुके हैं इसी मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए फरीदाबाद के रहने वाले सोनू निगम जो बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का काफी चर्चित चेहरा उन्होंने एक वीडियो बनाते हुए बताएं कि किस प्रकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी नए कलाकारों के साथ भेदभाव किया जाता है।

उनको ठगने के लिए किस प्रकार तरह-तरह की तरकीब निकाली जाती है, उन पर दबाव बनाया जाता है। इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो म्यूजिक माफिया का काम करते हैं और नए युवा कलाकारों को दबाने का कार्य करते हैं और उनके स्थान पर बॉलीवुड स्टार के बच्चों को अधिक प्राथमिकता देते हैं।

इस मुद्दे को उठाते हुए सोनू निगम ने बताया कि वे एक मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं फरीदाबाद में पले बढ़े सोनू निगम जब अपनी टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में जगह बना रहे थे तो उन्हें भी इस प्रकार के दबाव और भेदभाव का सामना करना पड़ा था और आज के समय में म्यूजिक प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एवं इंडस्ट्री के अन्य लोग जो म्यूजिक माफिया का कार्य कर रहे हैं।

वे पहले के मुकाबले अब नए कलाकारों को ज्यादा शोषित करने का कार्य कर रहे हैं। यदि नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का और नए कलाकारों को दबाने का यह कार्य जल्द नहीं रुका तो जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही म्यूजिक इंडस्ट्री से भी खुदकुशी की खबर सामने आने लगेगी।

सोनू ने कहा शायद हो सकता है म्यूजिक इंडस्ट्री में भी पहले किसी ने आत्महत्या कि हो लेकिन कलाकार की इतनी अधिक पहचान ना होने के कारण मुद्दा इतना चर्चाओं में ना आ पाया हो।

सोनू निगम में इंडस्ट्री में नए कलाकारों को शोषित करने में जिस व्यक्ति का हाथ बताया उसका इनडायरेक्ट तरीके से नाम जाहिर करने की भी कोशिश की जिसके लिए उन्होंने बताया कि एक बॉलीवुड अभिनेता है जिसने उन्हें कहा था कि दो-चार सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर वे मुझसे बेहतर गा सकते हैं और सुशांत की मौत को भी उन से जोड़ा जा रहा है।

सोनू निगम ने म्यूजिक कंपनी को भी बराबर का जिम्मेदार ठहराया और बॉलीवुड अभिनेताओं से म्यूजिक कंपनियों की सांठगांठ के चलते दोनों के द्वारा मिलकर नए कलाकारों को शोषित करने का दावा किया। सोनू निगम द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं कि सोनू निगम सीधे-सीधे सलमान खान पर निशाना साध रहे थे लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि करना मुश्किल है।

सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री के इस पूरे भ्रष्ट सिस्टम पर सवाल उठाए और जल्द से जल्द इस पर रोक लगाने की बात कही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago