HomeFaridabad5 सिनेमा घरों को किया गया सील, अगर अब भी नहीं...

5 सिनेमा घरों को किया गया सील, अगर अब भी नहीं भरा टैक्स, तो अगली बारी आपकी

Published on

निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत दिनांक 28.10.2021 को 25 इकाईयों को सील किया गया इसके अर्न्तगत एन0आई0टी0 जोन-1 में 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 03.90 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 3 इकाईयों ने 01.86 लाख रू0 प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है।

एन0आईटी0 जोन-2 में 03 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 07.59 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है एन0आईटी0 जोन-3 में 06 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 05 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 4 इकाईयों ने 03.88 लाख रू0 प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है।

5 सिनेमा घरों को किया गया सील, अगर अब भी नहीं भरा टैक्स, तो अगली बारी आपकी

इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 06 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 18 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है तथा बल्लभगढ़ जोन- 2 में 05 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 3 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह विज्ञापन शुल्क न देने के कारण 05 सिनेमा घर भी सील किये गये।

5 सिनेमा घरों को किया गया सील, अगर अब भी नहीं भरा टैक्स, तो अगली बारी आपकी

निगमायुक्त ने यह दोहराया कि सील की गई इकाईयों की नीलामी करने की कारवाई तुरन्त ही अमल मे लाई जायेगी यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराये। अतः आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।
इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31.03.2022 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।

Latest articles

फरीदाबाद में इन सेक्टरों के विकास को मिली हरी झंडी, लोगों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के दो महत्वपूर्ण इलाकों सेक्टर-77 और...

फरीदाबाद में अब हर सरकारी प्रोजेक्ट पर नज़र रखना हुआ आसान, हर साइट पर लगेगा क्यूआर कोड

जिले में चल रही किसी भी सरकारी परियोजना का पूरा ब्योरा अब आम लोगों...

फरीदाबाद का यह फ्लाईओवर निर्माण हुआ तेज, 2026 तक मिलेगा बड़ा फायदा?

प्याला रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी हुई जाम की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म...

फरीदाबाद दिल्ली लिंक रोड का पुनर्निर्माण हुआ शुरू, 50 हजार यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली और नोएडा की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत...

More like this