फरीदाबाद में मूवी के शौकीनों के लिए बुरी खबर, इन सिनेमा हॉल में नहीं देख पाएंगे मूवी

नगर निगम वित्तीय घाटे से भरने की बहुत कोशिश कर रहा है परंतु निगम की सभी कोशिश है विफल होती दिखाई देती हैं। परंतु अब नगर निगम ने कमर कस ली है और जितने भी बकायेदार फरीदाबाद में है उनकी संपत्ति अब नगर निगम सील कर रहा है।

फरीदाबाद में मूवी के शौकीनों के लिए बुरी खबर, इन सिनेमा हॉल में नहीं देख पाएंगे मूवी

नगर निगम अब 200 बड़े देनदारो की संपत्ति को नीलाम करेगा। आपको बता दें कि संपत्ति कर शाखा की ओर से सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। कुछ संस्थानों को सील भी किया गया है निगमायुक्त यशपाल यादव की ओर से इस बारे में संबंधित संपत्ति कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। कर अधिकारियों से कहा गया है कि वह बकायेदारों की संपत्ति नीलाम की प्रक्रिया शुरू करें।

नगर निगम को शहर वासियों से करीब 125 करोड रुपए संपत्ति कर लेने हैं कर वसूली के लिए नगर निगम ने औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्थाओं की इमारतों की सीलिंग की कार्रवाई तेज की है इसी दिशा में बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने एल्डिको मॉल, एसआरएस सेक्टर 12, शुभम टावर और नीलम सिनेमा व आकाश सिनेमा बल्लभगढ़ में सीलिंग की गई।

वहीं नगर निगम ने अगस्त से 27 अक्टूबर तक 266 इकाइयों को सील किया है जिन पर 3 पॉइंट 48 करोड रुपए बकाया था इनमें से 72 इकाइयों ने करीब ₹6500000 जमा करा दिए हैं तथा उनकी इकाइयों को खोल दिया गया है अब नगर निगम बाकी इकाइयों की नीलामी की तैयारी में है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नए नए वर्ष में 31 मार्च से पहले सभी छोटे बकायेदारों से संपत्ति कर वसूल किया जाएगा जो बकायेदार कर जमा नहीं कराएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के एसडीओ पदम भूषण ने बताया कि इन पर सिनेमा स्क्रीन पर विज्ञापन दिखाने का शुल्क बनता है जो लगभग ₹10000000 है वर्ष 2019 में इन सब को नोटिस दिए गए थे परंतु अब तक उन्होंने कोई भी शुल्क जमा नहीं कराया है निगम आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago