Categories: Featured

कोडिंग के जुनून ने दोनों भाइयों को बना दिया 25 हजार से 10 हजार करोड़ का मालिक

मीडिया.नेट के तुराखिया ब्रदर्स 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीयों में से एक हैं। इंसान को अपनी रूचि के हिसाब से अपने अपना करियर बनाने का मौका मिलता है तो इंसान निश्चय ही उस क्षेत्र में सफल होता है। हमें अपने करियर का चुनाव उसी क्षेत्र में करना चाहिए,जिसमें हमारी गहन रुचि हो क्योंकि रुचि के हिसाब से काम करने पर इंसान न केवल सफल होता है बल्कि उसकी सफलता इतिहास रच देती है।

दोनों भाई हर किसी के लिए प्रेरणा बन गए हैं। दोनों ने कई कमल किये हैं। इन्हें पढ़ाई से ज्यादा दिलचस्पी कोडिंग करने में थी और उनके इसी दिलचस्पी ने उन्हें आज भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल कर दिया। चार्टर्ड प्लेन,दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां और करोड़ों के आलीशान बंगलों के मालिक ये दोनों भाई भारतीय ‘एडटेक’जगत में के सबसे बड़े हस्ती के रूप में जाने जाते हैं।

कोडिंग के जुनून ने दोनों भाइयों को बना दिया 25 हजार से 10 हजार करोड़ का मालिक

पहले दोनों ही काफी सामान्य ज़िंदगी जी रहे थे। अब दोनों की ज़िंदगी बदल चुकी है। मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेने वाले दिव्यांक तुराखिया और भाविन तुराखिया को बचपन से ही कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग में काफी रूचि थी और मात्र 13 वर्ष की उम्र में दिव्यांक ने अपने भाई भाविन के साथ मिलकर स्टॉक मार्केट की कीमतों पर नजर रखने के लिए ‘स्टॉक मार्केट सिमुलेशन गेम’ बना दिया।

जब आप अपनी रूचि जा काम करते हैं तो सफलता आपके काफी नज़दीक होती है। उनकी रूचि कंप्यूटर के प्रति दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी और वह पढ़ाई से दूर होने लगे।पिता के दबाव के कारण उन्होंने बीकॉम में नामांकन ले तो लिया था पर कभी कॉलेज नहीं गए। दोनों भाइयों की पकड़ कोडिंग पर काफी मजबूत होती गई और अब उन्होंने इसी क्षेत्र में कारोबार करने का सोचा।

उनके पास उस समय बस एक सोच रही पैसा नहीं था। उनके पिता ने 1998 में 25000 कर्ज के रूप में दिया और मात्र 16 वर्ष और 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने वेबसाइट के डोमेन नाम देने वाली कंपनी ‘Directory‘की स्थापना की। बाद में इसी कंपनी के अंतर्गत ‘Bigrock‘ कंपनी आई जो फिलहाल डोमेन रजिस्टर्ड कंपनी के क्षेत्र में अग्रणी है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago