Categories: Featured

हरियाणा में लड़कियों के हथियार बनेंगे पेन, पैंसिल और किताबें, सरकारी स्कूलों में सीखेंगे रहस्यमयी टिप्स

हरियाणा में लड़किया अब लड़कों से कम नहीं होंगी। लड़कियों के लिए काफी कुछ सरकार कर रही है। प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सरकारी स्कूलों में प्रार्थना समय, अर्ध-अवकाश व पूर्ण अवकाश के बाद लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। फरीदाबाद के उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि यह शिक्षा विभाग का लड़कियों के आत्म रक्षा में निपुण बनाने के लिए बेहतर कदम है।

इससे लड़कियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। लड़कियों के उठाया गया यह कदम सराहनीय है। जिले में शिक्षा विभाग इस प्रशिक्षण को बेहतरीन तरीके से लड़कियों को गुर सिखाए। जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि अब जिला के सरकारी स्कूल की बेटियां अब पेन-पेंसिल और किताबों को हथियार बनाकर अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी।

हरियाणा में लड़कियों के हथियार बनेंगे पेन, पैंसिल और किताबें, सरकारी स्कूलों में सीखेंगे रहस्यमयी टिप्स

उन्हें ऐसे गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे इन सामग्री के न होने पर भी हाथ व पैरों की तकनीक से भी खुद को असामाजिक तत्वों से बचाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने इस कार्यक्रम को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का नाम दिया है। इसमें मुख्यालय स्तर पर मास्टर ट्रेनर आएंगे। प्रति मास्टर ट्रेनर तीन सरकारी स्कूलों का चयन करेगा।

वह प्रार्थना समय, अर्ध-अवकाश व पूर्ण अवकाश के बाद लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। मुख्यालय ने इस कार्यक्रम को 8 नवंबर से शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रति स्कूल में 30 से 35 लड़कियों का ग्रुप बनेगा। जिसमें वह मास्टर ट्रेनर से आत्मरक्षा का गुर सीख सकेंगी। मास्टर ट्रेनर 3 माह या फिर 75 दिन तक बेटियों को ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग के दौरान स्कूल हेड, महिला शिक्षिका व एक पीटीआई की उपस्थिति होनी अनिवार्य है। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

लड़कियों को ये विशेष प्रकार के टिप्स सिखाए जाएंगे कि समय आने पर वह अपना बचाव कैसे करें। इस तरह के गोपनीय व रहस्य से भरे टिप्स इन बच्चियों के बहुत काम आएंगे। सरकार अपनी इस योजना को लेकर बेहद उत्साहित है और हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इस प्रकार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago