Categories: Featured

एनसीआर की ख़ाली जगहों के बाहर नही पढ़ सकते नमाज़, कमिश्नर ने भेजा आदेश, 8 जगह प्रतिबंधित

पिछले कई दिनों एक मुद्दा हरियाणा में जोर-शोर से चल रहा है। यह है नमाज का। सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़े जाने को लेकर चल रहे विवाद को हल करने के लिए एक कमेटी बनेगी। कमेटी में हिन्दू तथा मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे, जो आपसी बातचीत के जरिए मामले को हल करने का प्रयास करेंगे।

अभी तक काफी विवाद हो गया है। अब सब सही हो इसी के लिए कार्य किये जाएंगे। मंगलवार को जिला प्रशासन ने उन आठ जगहों पर नमाज पढ़े जाने की अनुमति रद करते हुए पाबंदी लगा दी जहां पर खुले में नमाज पढ़ी जाती रही है।

एनसीआर की ख़ाली जगहों के बाहर नही पढ़ सकते नमाज़, कमिश्नर ने भेजा आदेश, 8 जगह प्रतिबंधित

पुलिस आयुक्त केके राव ने भी सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपायुक्त डा. यश गर्ग द्वारा जारी नए आदेश का अनुपालन किया जाए। पहले से तय जगहों के बाद भी मुस्लिम समाज के लोग हर शुक्रवार को सेक्टर 47 के खाली स्थान तथा सेक्टर 12 में खाली जगह पर नमाज पढ़ने लगे। जिसका विरोध वहां के स्थानीय लोगों ने किया पर पुलिस ने उल्टे उनके खिलाफ ही कार्रवाई करनी शुरू कर दी।

किसी जगह को घेर कर अपने को खुश करने के लिए दूसरो को परेशान नहीं किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुननी शुरू की है। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों की बात सुनी गई। मंगलवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारी उपायुक्त से मिले और सार्वजनिक जगह पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग की।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष महावीर भारद्वाज ने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़े जाने की सहमति दी है। संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति ने पांच नवंबर को सेक्टर 12 में जहां पर नमाज पढ़ी जाती है उसी जगह पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम रद नहीं किया है। कार्यक्रम में विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र जैन तथा उज्जैन महाकाल की गद्दी पर आसीन स्वामी विवेकानंद गिरी भी आएंगे।

ये हैं अब प्रतिबंधित 8 जगह.

Bengali Basti Sector 49,
V block DLF Phase 3,
Surat Nagar Phase 1,
Kheri Majra village,
Near Daulatabad village on Dwarka Expressway,
Sector 68 near Ramgarh village,
Near DLF Square Tower
Between Rampur village to Nakhrola Road.

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago