Categories: Featured

दिल्ली – नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा तक के लिए मेट्रो चलेगी 120 के रफ़्तार से, अलग होगा सर्विस रूट

मेट्रो जब से आयी है तभी से लोगों को काफी राहत मिली है। अब आने वाले कुछ वर्षों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सबकुछ ठीक रहा और प्रस्तावित योजना ने मूर्त रूप लिया तो दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को सुपर फास्ट मेट्रो में सफर करने का मौका मिल सकता है। दरअसल, सुपर फास्ट मेट्रो के संचालन के मद्देनजर दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक स्पेशल मेट्रो कारिडोर तैयार किया जाना है।

रूट भी तय हो गया है। प्रस्ताव के तहत सुपर फास्ट मेट्रो का यह कारिडोर जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पालम स्थित दिल्ली एयरपोर्ट के बीच होगा और यह दोनों एयरपोर्ट के कारिडोर के जरिये जोड़ेगा।

दिल्ली – नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा तक के लिए मेट्रो चलेगी 120 के रफ़्तार से, अलग होगा सर्विस रूट

इससे रोजगार भी मिलेगा और जाम की समस्या से निजात भी। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को राहत देने वाला और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ने वाले स्पेशल मेट्रो कारिडोर 74 किलोमीटर लंबा होगा। नोएडा एयरपोर्ट से लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित नालेज पार्क तक एक रूट होगा, जबकि नालेज पार्क से नोएडा और नोएडा से यमुना बैंक स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक बनेगा।

इसके आगे यानी यमुना बैंक से शिवाजी स्टेडियम तक अंडरग्राउंड कारिडोर बनाया जाएगा। इस स्पेशल कारिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने का जिम्मा दिल्ली मेट्रो रेल निगम को सौंपा गया है। सुपर फास्ट मेट्रो ट्रेन इस कारिडोर पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार फर्राटा भरेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्लान नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही मेट्रो ट्रेन भी पहुंचाने का है।

पहले फेज के तहत दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर नालेज पार्क की बीच 38 किमी लंबा मेट्रो रेल कारिडोर तैयार करने का प्रस्ताव है। वहीं, दूसरे फेज के तहत 35.6 किलोमीटर लंबा कोरिडोर बनाया जाएगा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago