बुधवार को वाहन चालकों को नोएडा सेक्टर-71, 51 चौराहे पर बने अंडरपास की होशियारपुर से बाबा बालक नाथ मंदिर की ओर जाने वाली एक लाइन खोल दी गई है। इस अंडरपास में देर रात तक फिनिशिंग का काम पूरा किया गया। इस अंडरपास की बाबा बालक नाथ मंदिर से होशियारपुर तक की दूसरी लाइन शुक्रवार को खोली जा सकती है। फिलहाल इस रास्ते में अब भी कुछ कार्य शेष है।
बता दें कि सेक्टर-71, 72, 51, 52 क्रासिंग पर 59 करोड़ खर्च की लागत से अंडरपास का निर्माण किया गया है।

छः करोड़ 77 लाख की लागत
यह अंडरपास छः लेन का है, जिसकी लंबाई 780 मीटर है। अंडरपास देरी से पूरा होने की वजह इसमें मेट्रो के पिलर का होने थे। इससे अंडरपास की लागत छः करोड़ 77 लाख रुपये बढ़ गई।
वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार वैश्य ने बताया कि अंडरपास बनने से ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित किसान चौक से नोएडा कालिंदी कुंज तक का सफर आसान हो जाएगा। अंडरपास के ऊपर से सीधे सेक्टर-61 साईं मंदिर से सेक्टर-76 की ओर जाने वाला रास्ता दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है।
कई बार डेडलाइन में हुआ बदलाव
अंडरपास की डेडलाइन को अलग-अलग कारणों की वजह से कई बार बदला गया। पहले दिसंबर 2020, फरवरी और अप्रैल 2021 में नई डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन नवंबर 2021 में अंडरपास वाहन चालकों के लिए बुधवार से खोला जा सका है।
लोगों को होगा फायदा
इस अंडरपास के बनने के बाद 51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121 और 122 के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। अभी इन सेक्टरों में जाने के लिए रूट डायवर्ट होने से लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। इस अंडरपास के बनने के बाद लोगों के समय के साथ–साथ ईंधन की भी बचत होगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…