Home85 साल के धर्मेंद्र को लेकर 9000 फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर...

85 साल के धर्मेंद्र को लेकर 9000 फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर पहुंचे सनी देओल

Published on

बॉलीवुड के दिग्गज के अभिनेता धर्मेंद्र अपने समय में सुपरस्टार रहे हैं। आज भी उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। धर्मेन्द्र और सनी देओल बॉलीवुड की फेमस बाप बेटे की जोड़ी हैं। फैंस इन दोनों पर ही खूब प्यार लूटाते हैं। दोनों एकसाथ कुछ फिल्में भी कर चुके हैं। अपने बेटे के साथ एक अच्छा समय बिताना हर पिता का सपना होता है। सनी इन दिनों धर्मेंद्र का यह सपना पूरा कर रहे हैं।

दोनों की जोड़ी हमेशा से काफी चर्चित भी रही है। सनी धर्मेंद्र को लेकर इस समय हिमाचल की सैर कर रहे हैं। बाप बेटे की ये जोड़ी इस समय अपनी छुट्टियां बीता रही है। दोनों इससे जुड़े फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

फैंस दोनों की फोटोज को दिल खोलकर लाइक्स दे रहे हैं। अपनी – अपनी प्रतिक्रियाएँ उन्हें दे रहे हैं। हाल ही में सनी देओल अपने पिता धर्मेन्द्र के साथ 9000 फीट की ऊंचाई पर जा पहुंचे। यहां उन्होंने साथ में कैंपिंग की। इसका एक वीडियो भी सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में धर्मेंद्र अपने चहेते बेटे सनी संग अच्छा समय बिताते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा ‘बस हम दोनों आसमान में अपना महल बनाते हुए। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं कि हम सभी को इस तरह जीना चाहिए। इसके साथ ही वह इस पल को बिताने के लिए भगवान और अपने फैंस को धन्यवाद कह रहे हैं। सनी धर्मेंद्र का यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। इसे अभी तक 93 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस का भरपूर प्यार दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से मिलता रहता है। इसके पहले धर्मेन्द्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अटल टनल का वीडियो साझा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था – दोस्तों हमने बर्फ की चोटी पर कई फिल्में शूट की। आज मैं इस साढ़े 9 किलोमीटर लंबी अटल टनल को देख बहुत खुश हों। ये किसी अजूबे से कम नहीं है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this